फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   domestic lpg gas prices to hike before diwali

फिर कहेगी रसोई, महंगाई डायन खाए जात है!

Tue, 22 Oct 2013 04:47 PM IST
ज्ञान सक्सेना/लखनऊ
ज्ञान सक्सेना/लखनऊ Updated Tue, 22 Oct 2013 04:47 PM IST
विज्ञापन
domestic lpg gas prices to hike before diwali

दीपावली तक घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को कीमत में बढ़ोत्तरी का झटका लग सकता है।

विज्ञापन


घरेलू एलपीजी आपूर्ति से जुड़े गैस डीलरों का बढ़ा कमीशन कस्टमरों की जेब हल्की करेगा।

ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर फेडरेशन की मांग पर डीलरों के कमीशन में प्रस्तावित बढ़ोत्तरी लागू होने पर इसे सिलेंडरों के दाम में शामिल कर कस्टमरों से ही वसूला जाएगा।

पेट्रोलियम मंत्रालय पहले ही साफ कर चुका है कि डीलरों के इस बढ़े कमीशन का भार तेल कंपनियों पर नहीं डाला जाएगा।

ऐसे में दीपावली से पहले डीलरों के कमीशन दर की बढ़ोत्तरी का ऐलान सिलेंडर का दाम 3.50 से 15 रुपया तक महंगा करेगा।
 

घरेलू एलपीजी वितरण से जुड़े डिस्ट्रीब्यूटर बीते लंबे समय से वर्तमान में निर्धारित घरेलू व व्यवसायिक सिलेंडरों पर तय कमीशन दर को नाकाफी बताते हुए इस बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


फेडरेशन पदाधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में घरेलू सिलेंडरों पर प्रति सिलेंडर 37 रुपया और व्यवसायिक पर 45 रुपया तक ही कमीशन मिलता है।

लगातार बढ़ रही महंगाई व अन्तर्राष्ट्रीय बाजार के आधार पर तय होने वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की वर्तमान कमीशन दर से एजेंसी संचालन का खर्च तक निकालना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में एजेंसी संचालकों ने वर्तमान कमीशन दर को 60 रुपया करने की मांग केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय के समक्ष उठायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेल कंपनियों से जुड़े सूत्र बताते हैं कि कमीशन दर में एकमुश्त 60 रुपया तक बढ़ोत्तरी करना संभव नही हो सकता।

इसके चलते ही मंत्रालय स्तर से फिलहाल बीच का रास्ता निकालते हुए घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की सब्सिडी व नॉन सब्सिडी श्रेणी पर वर्तमान कमीशन दर में 3.50 रुपया बढ़ोत्तरी कर इसे 40.50 रुपया करने और व्यवसायिक सिलेंडर की कमीशन दर में 15 रुपया बढ़ोत्तरी कर 60 रुपया तक करने का मन बना लिया है।

फेडरेशन की मांग के आधार पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय दीपावली से पहले इस शर्त के साथ डीलर कमीशन बढ़ाने का ऐलान कर सकता है कि इसकी भरपायी तेल कंपनियों के स्तर से करते हुए कस्टमरों के विक्रय मूल्य के आधार पर हो।

ऐसी स्थिति में एलपीजी सिलेंडरों की वर्तमान खुदरा दर में बढ़ोत्तरी करना  तेल कंपनियों की मजबूरी हो जाएगी ताकि डीलरों के बढ़े हुए कमीशन का पैसा उपभोक्ताओं के माध्यम से जुटाया जा सके।


इस संबंध में फेडरेशन के यूपी अध्यक्ष डीपी सिंह का कहना है कि कमीशन बढ़ोत्तरी पर फेडरेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ मंत्रालय स्तर पर सहमति लगभग बन चुकी है।

जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा संभव है। इससे हर माह रेट रिवीजन के कारण बढ़ने वाली इन्वेस्टमेंट कॉस्ट की व्यवस्था करने में कुछ हद तक सहूलियत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed