{"_id":"62a9b7394f576e52db3ba2de","slug":"dogs-were-free-on-the-roof-withput-food-and-water-video-went-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: खुली छत पर आठ बेजुबानों को तड़पता छोड़ दिया, पड़ोसी ने वीडियो बनाकर किया वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: खुली छत पर आठ बेजुबानों को तड़पता छोड़ दिया, पड़ोसी ने वीडियो बनाकर किया वायरल
Wed, 15 Jun 2022 04:12 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 15 Jun 2022 04:12 PM IST
सार
एक परिवार अपने घर में आठ श्वानों को छोड़कर नैनीताल घूमने के लिए चला गया तो नौकरानी ने सभी को खुली छत पर बिना खाना-पानी छोड़ दिया। कड़ी धूप में श्वान भूख और प्यास से बिलबिलाते रहे।
विज्ञापन
खुली छत पर छोड़ दिए गए श्वान।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोमतीनगर में रहने वाला एक परिवार घर में आठ पालतू श्वान नौकरानी के भरोसे छोड़कर चार दिन पहले नैनीताल चला गया। दो दिन में इनकी देखभाल से ऊबी नौकरानी ने श्वानों को छत पर खुले में छोड़ दिया। तेज धूप में खाना-पानी की कमी से श्वान तड़पने लगे तो पड़ोसियों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद पशुओं के लिए काम करने वाली संस्था जीवाश्रय ने पुलिस को जानकारी दी और फिर उसकी मदद से मंगलवार को घर से आठों श्वानों को रेस्क्यू किया गया। इन्हें गोमती नगर के श्वान आश्रय गृह में रखा गया है। पुलिस ने संस्था की शिकायत पर मालिक के खिलाफ पशु क्रूरता का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जीवाश्रय संस्था के प्रबंधक अमित ने बताया कि वायरल वीडियो से पता चला कि विशाल खंड-एक में भवन संख्या 1/1145 की छत पर खुले में कई श्वान धूप में तड़प रहे हैं। इनको पूरा खाना-पानी भी नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन
मंगलवार शाम वह पुलिस को लेकर मकान पर पहुंचे तो पता चला कि श्वानों का मालिक चार दिन पहले नैनीताल घूमने गया है। वह इन श्वानों को ब्रीडिंग कराने के लिए लाया था। एक श्वान की कीमत करीब 50 हजार रुपये है। इनमें राट विलर, जर्मन शेफर्ड आदि प्रजाति के छह से आठ माह के श्वान हैं।
मालिक खाना बनाने वाली नौकरानी के भरोसे इन्हें छोड़ गया था। श्वानों को घर में रखने पर उसे ज्यादा सफाई करनी पड़ रही था, इसलिए दो दिन बाद उसने इन्हें छत पर छोड़ दिया। उसने इन्हें धूप से बचाने के लिए भी कोई इंतजाम नहीं किया। वहीं, सही से खाना-पानी न मिलने से श्वानों की हालत खराब हो गई थी। जानकारों के मुताबिक इन श्वानों को जब्त भी किया जा सकता है।