{"_id":"5a68c4254f1c1bb2208b5210","slug":"dogs-attacked-on-children-in-sitapur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PICs: सीतापुर में आदमखोर कुत्तों का आतंक, बच्चों को बुरी तरह नोचकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PICs: सीतापुर में आदमखोर कुत्तों का आतंक, बच्चों को बुरी तरह नोचकर किया घायल
Thu, 25 Jan 2018 09:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Updated Thu, 25 Jan 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सीतापुर के खैराबाद थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह आदमखोर हो चुके कुत्तों के झुंड ने चार गांवों में कहर बरपाया। कुत्तों के झुंड ने अलग-अलग स्थानों पर नित्यकर्म को निकले बच्चों पर हमला कर उन्हें नोंच डाला। ग्रामीणों के लाठियां लेकर दौड़ाने पर बच्चों की जान बच सकी। गंभीर रूप से जख्मी चारों बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
2 of 5
बता दें कि, इससे पहले आदमखोर कुत्तों का झुंड दो बच्चों को अपना निवाला बना चुका है। इससे पूरे क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। खैराबाद थाना क्षेत्र के मकदूमपुर निवासी विवेक कुमार (10) पुत्र स्व. कुलदीप बुधवार सुबह गांव के बाहर खेतों की ओर नित्यकर्म के लिए गया था। विवेक जैसे ही गांव के बाहर पहुंचा, आदमखोर कुत्तों का झुंड आ गया। विवेक कुछ समझ पाता, इससे पहले ही कुत्तों ने घेरकर उसके ऊपर हमला बोल दिया। चीखपुकार पर गांव के लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़े और कुत्तों को किसी तरह खदेड़कर विवेक की जान बचाई। मगर तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
3 of 5
कुछ देर बाद कुत्तों का झुंड खैराबाद क्षेत्र के ही सरैंया मलुही गांव पहुंच गया। जहां गांव के ही आलम का पुत्र हलीम (13) नित्यकर्म के लिए गांव के बाहर खेतों की ओर गया था। कुत्तों के झुंड ने हलीम पर भी हमला कर उसे नोंच डाला। लाठी-डंडे लेकर दौड़े ग्रामीणों ने कुत्तों को खदेड़कर हलीम को बचाया। मगर तब तक वह भी घायल हो चुका था। उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इस घटना के बाद कुत्तों का झुंड खैराबाद क्षेत्र के ग्राम गनेशपुर पहुंच गया। वहां गांव निवासी राजेश का पुत्र कपिल (12) नित्यकर्म के लिए निकला था, जिसे कुत्तों ने घेरकर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने कुत्ते खदेड़कर कपिल को बचाया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
इसके बाद कुत्तों का झुंड खैराबाद क्षेत्र के ग्राम मुलाहिमपुर के निकट पहुंच गया। जहां गांव के ही निवासी रामलखन की पुत्री मनीषा देवी (12) नित्यकर्म के लिए गांव के बाहर गई थी। कुत्तों ने उसे भी घेरकर हमला बोल दिया। यहां भी ग्रामीणों ने लाठियां लेकर कुत्तों को खदेड़ा। मगर तब तक मनीषा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे भी तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने चारों बच्चों के जख्मों की मरहम पट्टी करने के साथ ही एंटी रेबीज इंजेक्शन भी लगाए हैं। डॉक्टरों ने विवेक व मनीषा की हालत चिंताजनक बताई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।