फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dogs attack woman, rip off flesh from leg

Lucknow News: कुत्तों ने महिला पर किया हमला, पैर का मांस नोचा

Fri, 06 Feb 2026 03:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 03:25 AM IST
विज्ञापन
Dogs attack woman, rip off flesh from leg
कुत्तों के काटने से घायल महिला का पैर।  - फोटो : संवाद
लखनऊ। इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड में बुधवार दोपहर एक महिला को कुत्तों ने दौड़ाकर हमला किया। कई जगह पर उसको काटा और पैर का मांस तक नोच लिया। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकार्ड हुई है जिसका वीडियाे सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को सामने आया।
विज्ञापन



वार्ड के पूर्व पार्षद रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वार्ड की शिवपुरी कॉलोनी में तीन लावारिस कुत्ते हिंसक हो गए हैं। आए दिन किसी ने किसी को काटते हैं। बुधवार को सोना देवी नामक महिला को गली में ही दौड़ाकर हमला कर दिया। भागते हुए महिला गिर गई और कुत्तों ने उसके पैर में कई जगह नोच डाला। पहले भी ये कुत्ते कई लोगों को काट चुके हैं। बीती 10 जनवरी को आकाश वर्मा नामक दस वर्ष के बच्चे को इन्हीं कुत्तों ने काटा था। नगर निगम में शिकायत की गई है कि इन हिंसक कुत्तों से लोगों को बचाया जाए। नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डाॅ. अभिनव वर्मा ने बताया कि कुत्ते के काटने की घटना की जानकारी मिली है। टीम ने इलाके में जाकर दो कुत्तों को पकड़ा भी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed