6,645 शिक्षक भर्ती पर फिर जारी हुए निर्देश, यहां देखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय इंटर कॉलेजों में चल रही 6,645 प्रशिक्षित शिक्षक (एलटी) भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी रोकने के लिए प्रमाण पत्रों की दोहरी जांच कराई जाएगी। प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
आदेश में उन्होंने कहा है कि जांच में फर्जीवाड़े की शिकायत मिलने पर संबंधित अभ्यर्थी का चयन रद्द करते हुए उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि मेरठ मंडल में एलटी शिक्षक भर्ती की काउंसलिंग में एक ही महिला आवेदक प्रियंका पुत्री रामकिशन अग्रवाल को क्रम संख्या चार व पांच पर दर्ज पाया गया।
आवेदन पत्रों का मिलान करने पर सभी प्रमाण पत्र एक समान पाए गए, लेकिन आवेदन पत्र पर लगी फोटो व हस्ताक्षर अलग-अलग थे। इससे अनुपस्थित एक महिला आवेदक को फर्जी मानते हुए उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा ने जारी किए निर्देश
इसके अलावा प्रदेश में सक्रिय गिरोह आवेदन पत्रों की फोटो कॉपी तैयार कर आवेदकों को अन्य मंडलों से आवेदन कराकर काउंसलिंग में शामिल कराने की जानकारी मिली है।
प्रमुख सचिव ने कहा कि इसीलिए एलटी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़े से नौकरी पाने का प्रयास करने वालों को चिह्नित करने के लिए प्रमाण पत्रों की अनिवार्य रूप से क्रास चेकिंग कराई जाएगी।
फर्जीवाड़े की पुष्टि होने पर उसका चयन निरस्त करते हुए उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। साथ ही सूचना शासन को भी दी जाएगी।
प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा के इस आदेश के बाद अपर शिक्षा निदेशक रमेश ने सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों को प्रमाण पत्रों की क्रास चेकिंग का निर्देश जारी कर दिया है।