ड्यूटी के वक्त स्वास्थ्य केंद्र में क्रिकेट खेल रहे थे डॉक्टर, फोटो वायरल होने पर जांच का आदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरचंदपुर में तैनात कर्मचारियों द्वारा अस्पताल परिसर में क्रिकेट खेलने का फोटो वायरल होने पर विभाग में हड़कंप मच गया। उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला आने पर जांच के आदेश दिए गए हैं।
दरअसल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में फार्मासिस्ट और चिकित्सक द्वारा क्रिकेट खेलने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फोटो वायरल होने पर विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा मामले की जांच के आदेश दिए गए।
दावा- इस दौरान नहीं प्रभावित हुईं स्वास्थ्य सेवाएं
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ एस पी सिंह ने बताया कि अस्पताल परिसर में क्रिकेट खेलने का फोटो वायरल हो जाने की जांच की जा रही है। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि क्रिकेट खेलते समय स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं हुई हैं।
डॉक्टरों ने निर्धारित ओपीडी समय के बाद खेला। जिससे मरीजों को कोई मुश्किल नहीं हुई। मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।