बाएं नहीं दाहिनी तरफ धड़कता है इस लड़की का दिल, डॉक्टर भी हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर अस्पताल में पेट दर्द की शिकायत के बाद भर्ती कराई गई सआदतगंज के नसीम की पत्नी गुड़िया (32) की एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देख डॉक्टर हैरान रह गए।
गुड़िया का दिल बाएं की बजाय दाहिनी तरफ धड़कता है, जबकि पेट के जो अंग दाहिनी तरफ होने चाहिए वे बाईं तरफ मिले। गैस्ट्रो सर्जन डॉ. एसआर समद्दर के मुताबिक दस हजार लोगों में एक में इस तरह के मामले सामने आते हैं।
ऑपरेशन के लिए अलग से करनी होती है तैयारी
ऐसे मामलों में शरीर के भीतरी हिस्से की बनावट पूरी तरह अलग होती है। यही नहीं इनके केसेज में ऑपरेशन के लिए अलग से तैयारी करनी होती है। अंग उल्टी दिशा में होने से ऑपरेशन का तरीका भी बदलना पड़ता है।
सीएमएस डॉ. राजीव लोचन ने बताया कि पेट दर्द की शिकायत के बाद गुड़िया को 25 जुलाई को भर्ती किया गया था। जांच रिपोर्ट में पता चला कि उसकी पित्त की थैली में स्टोन की समस्या है जिसकी वजह से दर्द हो रहा है। 27 जुलाई को ऑपरेशन किया गया और पित की थैली में जमा स्टोन को निकाल दिया गया। अब वह पूरी तरह से स्वस्थ है।