फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   doctors strike takes 50 life

बिगड़ते ही जा रहे हालात, अब तक 55 मौतें

Wed, 05 Mar 2014 10:16 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 05 Mar 2014 10:16 AM IST
विज्ञापन
doctors strike takes 50 life

जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से हालात लगातार बिगड़ गए हैं। मंगलवार को हड़ताल में कई और जिलों के डॉक्टरों के शामिल हो जाने से स्थिति भयावह हो गई है।

विज्ञापन


सोमवार को मुख्यमंत्री की डॉक्टरों से हड़ताल खत्म कर काम पर वापस आने की अपील का भी कोई असर नहीं पड़ा है।

इस बीच, इलाज के अभाव में मंगलवार को लखनऊ में 4, कानपुर में 7, आगरा और मेरठ में दो-दो मरीजों की मौत हो गई।

बीते चार दिनों में 55 लोग दम तोड़ चुके हैं। वहीं, आगरा मेडिकल कॉलेज के भी 200 जूनियर डॉक्टरों ने कानपुर की घटना के विरोध में इस्तीफा दे दिया है।

कानपुर में 28 फरवरी को सपा विधायक इरफान सोलंकी व जूनियर डॉक्टरों के बीच मारपीट के बाद पुलिसिया कार्रवाई से नाराज जूनियर डॉक्टरों ने चिकित्सा सेवाएं ठप कर रखी हैं।
विज्ञापन


इस मामले में 24 जूनियर डॉक्टरों को जेल भेजे जाने से गुस्साए प्रदेश के कई मेडिकल कॉलेजों के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए।

हड़ताल का सबसे ज्यादा असर लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, आगरा, इटावा, इलाहाबाद, मेरठ, वाराणसी, अलीगढ़, गाजियाबाद सहित कई और जिलों में पड़ रहा है।

सिर्फ अपील कर रही सरकार
हड़ताल रोकने के लिए सरकार पिछले चार दिनों से कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। सिर्फ अपील कर रही है कि डॉक्टर हड़ताल वापस ले लें।

स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने मंगलवार को कहा कि जो लोग बगैर इलाज के मर रहे हैं उसके लिए दोषी कौन है? यह मेडिकल एथिक्स के खिलाफ है।

वहीं प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा बीएस भुल्लर ने कहा कि इस घटना में आम जनता का कसूर नहीं है फिर उन्हें क्यों पीड़ित किया जा रहा है।

और डॉक्टरों ने की मांग
उधर, हड़ताल कर रहे जूनियर डॉक्टरों की मांग है कि मारपीट करने वाले सपा विधायक इरफान सिंह सोलंकी पर कार्रवाई और कानपुर एसएसपी यशस्वी यादव को हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा था कि वीडियो फुटेज देखकर कार्रवाई हो। लेकिन, अभी तक किसी तरह का कोई एक्शन नहीं लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed