फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Doctors should adopt new technology in the treatment of heart disease

Lucknow News: हृदय रोग के इलाज में नई तकनीक को अपनाएं डॉक्टर

Sun, 15 Dec 2024 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 15 Dec 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Doctors should adopt new technology in the treatment of heart disease
लखनऊ। इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी में इलाज की नई विधि से सीमित संसाधनो में बेहतर नतीजे मिल सकते हैं। मरीजों के रिकवरी समय को भी कम कर सकते हैं। ये बातें निजी कॉरपोरेट हॉस्पिटल के इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. आरके सारन ने कहीं। वे शनिवार को लोकबंधु अस्पताल में न्यूरोलॉजी और कार्डियोलॉजी में प्रगति विषय पर हुई कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। लोकबंधु राज नारायण संयुक्त अस्पताल के निदेशक डॉ. सुरेश चंद कौशल और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने उपचार पर हुई चर्चा और सुझाव को बेहतर बताया। डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि हृदय रोग और न्यूरोलॉजी के मरीजों को बेहतर उपचार देने के लिए अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर समेत अन्य डॉक्टरों के लिए सत्र रखा गया था। इसमें कॉरपोरेट हॉस्पिटल के विशेषज्ञ ने न्यूरोलॉजी और कार्डियोलॉजी से जुड़े रोगों से मरीज को पहले चरण में किस तरह बचाया जाए, इसकी आधुनिक विधि बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed