फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Doctors relieved three year old girl from rare disease surgery done three stages

Lucknow News: डॉक्टरों ने तीन साल की बच्ची को दुर्लभ बीमारी से दिलाई निजात, तीन चरणों में हुई सर्जरी

Sat, 03 May 2025 05:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 03 May 2025 05:24 PM IST
सार

लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में डॉक्टरों ने एक दुर्लभ जन्मजात बीमारी एनोरेक्टल मालफॉर्मेशन से पीड़ित तीन साल की बच्ची का सफल ऑपरेशन करके उसे एक सामान्य जीवन प्रदान किया। ऑपरेशन टीम में शामिल चिकित्सकों ने कहा कि यह बीमारी पांच हजार में किसी एक नवजात को होती है। 

विज्ञापन
Doctors relieved three year old girl from rare disease surgery done three stages
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ स्थित बलरामपुर अस्पताल के डॉक्टरों ने तीन साल की बच्ची को दुर्लभ बीमारी से निजात दिलाई है। बच्ची के मल द्वार के बजाय पेशाब मार्ग से मल लगातार बहता था। तीन चरणों में बच्ची की सर्जरी करके उसे जन्मजात बीमारी से निजात दिलाई है। डॉक्टरों का कहना है ये बीमारी पांच हजार में किसी एक को होती है।

विज्ञापन


गोंडा के तुलसीपुर निवासी सद्दाम की बेटी आलीमा बानो के जन्म से मलद्वार नहीं था। पेशाब के रास्ते से मल बाहर आता था। बलरामपुर अस्पताल की पीडियाट्रिक सर्जरी की ओपीडी में डॉ. अखिलेश कुमार को दिखाया। जांच में एनोरेक्टल मालफॉर्मेशन बीमारी की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP Weather Today: 58 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी, बारिश का अलर्ट; 70 किमी प्रति घंटे की गति से चलेगी हवा

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन कर नियो-एनस का किया निर्माण

डॉ. अखिलेश ने बताया कि आठ नवंबर 2023 को पहला ऑपरेशन किया था। इसमें सिग्मॉइड कोलन की कोलोस्टॉमी की गई। उसके बाद 21 अप्रैल 2024 को ऑपरेशन कर नियो-एनस का निर्माण किया गया। 23 अप्रैल 2025 को अंतिम चरण के ऑपरेशन में कोलोस्टॉमी क्लोजर की प्रक्रिया की गई। ऑपरेशन के बाद बच्ची पूरी तरह से ठीक है। अस्पताल के निदेशक डॉ. दिनेश कुमार ने ऑपरेशन टीम को बधाई दी है।


ये भी पढ़े- हज यात्रा: सऊदी अरब में नुसुक कार्ड से होगी हज यात्रियों की पहचान, मदीना मुनव्वरा पहुंचने पर मिलेगा कार्ड

ऑपरेशन करने वाली टीम में ये लोग रहे शामिल

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के डॉ. अखिलेश कुमार, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. एमपी सिंह, डॉ. एसए मिर्जा, डॉ. जूही पाल, ओटी इंचार्ज निर्मला मिश्रा, सीमा शुक्ला, राजू व गिरीश ऑपरेशन टीम के सदस्य रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed