{"_id":"66bf88e28a7a21d150044d3f","slug":"doctors-protested-by-wearing-black-bands-shravasti-news-c-104-1-srv1002-106293-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
Fri, 16 Aug 2024 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 16 Aug 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। कोलकाता में महिला चिकित्सक के साथ हुई बर्बरता व हत्या के विरोध में जिले के चिकित्सकों ने शुक्रवार को काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। इस दौरान चिकित्सकों ने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग भी की।
ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ गवर्मेंट डाॅक्टर्स एसोसिएशन के आह्वान पर प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ श्रावस्ती के बैनर तले जिले के चिकित्सकों ने शुक्रवार कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रांतीय संघ के सचिव व ब्लड बैंक प्रभारी डाॅ. वीरेन्द्र नाथ वर्मा ने कहा कि कोलकाता में महिला चिकित्सक के साथ हुए दुष्कर्म व हत्या के आरोपियों को कड़ी सजा मिले। इसके लिए चिकित्सक दो दिवसीय प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके साथ ही चिकित्सकों व चिकित्सालय कर्मियों के साथ होने वाली घटनाओं के लिए सख्त कानून बनाया जाए। केंद्र सरकार कार्यस्थल पर सुरक्षा व अनुकूल वातावरण बनाए। इस दौरान कई अन्य चिकित्सक मौजूद रहे। संवाद