फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   doctors operated pregnant lady in holding area

होल्डिंग एरिया में प्रसव करा बचाई जच्चा-बच्चा की जान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
doctors operated pregnant lady in holding area
लखनऊ। केजीएमयू के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग की टीम ने होल्डिंग एरिया में प्रसव करा कर जच्चा-बच्चा की जान बचाई। दोनों स्वस्थ हैं। उन्हें क्वीन मैरी में शिफ्ट कर दिया है। केजीएमयू के होल्डिंग एरिया में 30 जून को बेहोशी की स्थिति में गर्भवती महिला को भर्ती कराया गया। उसे इमरजेंसी मेडिसिन विभाग में रखा गया। महिला का इलाज चल ही रहा था कि बुधवार तड़के करीब चार बजे उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। इमरजेंसी मेडिसिन के होल्डिंग एरिया में ही डॉक्टरों की टीम ने नार्मल प्रसव कराया। विभागाध्यक्ष डॉ. हैदर अब्बास ने बताया कि अचानक प्रसव पीड़ा होने पर डॉ. साकिर खान, डॉ. अभिषेक, डॉ. कुलदीप, नर्सिंग स्टाफ पुष्पा, रामनारायण, सपना, सुजीत आदि ने तत्परता दिखाते हुए प्रसव कराने में कामयाबी हासिल की। ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी और गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. सुमित रूंगटा व डॉ. प्रेम राज ने भी सहयोग दिया। प्रसव बाद जच्चा-बच्चा की कोरोना जांच कराई गई, जो नेगेटिव आई है। इस पर जच्चा-बच्चा को क्वीन मेरी हॉस्पिटल शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed