फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   doctors of lohia institute saved the life of a man

जहर से दिल व गुर्दे दे चुके थे जवाब, लोहिया संस्थान के डॉक्टरों ने फिर से फूंक दी जान

Tue, 11 Feb 2020 03:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 11 Feb 2020 03:31 PM IST
विज्ञापन
doctors of lohia institute saved the life of a man
डॉ पीके दास व अन्य चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में लोहिया संस्थान के चिकित्सकों ने जहरीला पदार्थ खाने के बाद 60 फीसदी तक जवाब दे चुके दिल व अन्य अंगों में फिर से जान फूंक दी। लगातार 24 घंटे तक वेंटिलेटर पर रखने के बाद उसकी धड़कनें लौटाने में कामयाबी मिली। चिकित्सकों का दावा है कि ऐसे मामले में 10 फीसदी मरीजों की ही जान बच पाती है।

विज्ञापन


कानपुर निवासी मरीज ने एल्युमिनियम फॉसफाइड की गोली खा ली थी। इसका इस्तेमाल गेहूं को कीड़े लगने से बचाने के लिए होता है। परिवारीजनों ने उसे कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर अवस्था में उसे लोहिया संस्थान रेफर किया गया। यहां एनेस्थीसिया विभाग के चिकित्सकों ने उसे तत्काल वेंटिलेटर पर रखा।
विज्ञापन


खूून को पतला करने वाली दवाएं दी गईं। एंटीबायोटिक्स व आर्गन फेल्योर रोकने वाली दवाओं के जरिए उसके अंगों को फिर से गतिशील किया गया।  डॉ. पीके दास ने बताया कि मरीज का दिल करीब 60 फीसदी तक काम करना बंद कर दिया था। किडनी सहित अन्य अंग भी जवाब देने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की टीम ने उसे बचाने के प्रयास शुरू किए। दूसरे दिन सुधार हुआ। एल्युमिनियम फॉसफाइड के जहर को बेअसर करने की कोई दवा बाजार में नहीं है। इसकी आधी गोली से ही जान जा सकती है। बचने की गुंजाइश पांच से 10 फीसदी ही रहती है। टीम में एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. दीपक मालवीय, डॉ.  सूरज कुमार आदि भी शामिल थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed