फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Doctors helped a Corona patient and managed to talk to his son.

डॉक्टरों को सलाम: कोरोना मरीज की फौजी बेटे से कराई बात तो नॉर्मल हुआ बीपी

Fri, 24 Apr 2020 06:11 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 24 Apr 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
Doctors helped a Corona patient and managed to talk to his son.
प्रतीकात्मक तस्वीर

केजीएमयू में कोरोना बीमारी, दवा और इलाज के तनाव भरे माहौल के बीच गुरुवार को डॉक्टरों ने बुजुर्ग मरीज के चेहरे पर खुशी ला दी। कोरोना वार्ड में तैनात डॉक्टरों ने आईसीयू में भर्ती बुजुर्ग की सीमा पर तैनात सैनिक बेटे से बात कराई तो उनका बढ़ा ब्लड प्रेशर सामान्य हो गया।

विज्ञापन


कोरोना वार्ड में पांच मरीज हैं। तीन दिन पहले यहां आए कन्नौज निवासी बुजुर्ग को आईसीयू में रखा गया था। उनका बेटा सेना में है। परिवार का अन्य कोई सदस्य यहां नहीं है। ऐसे में उधर बेटा परेशान था तो इधर पिता। उन्हें ब्लड प्रेशर, डायबिटीज के साथ कई समस्याएं हैं।
विज्ञापन


सुबह से ही मरीज को बेचैनी हो रही थी और ब्लड प्रेशर भी बढ़ा था। इस पर वार्ड में तैनात डॉ. गौरव कुमार ने उनसे काफी देर तक बातचीत कर चिंता की वजह पूछी। मरीज ने बेटे से बात करने की इच्छा जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर डॉ. गौरव ने संक्रामक रोग यूनिट प्रभारी डॉ. डी हिमांशु को जानकारी दी। फिर डॉ. गौरव ने अपने मोबाइल से बुजुर्ग के बेटे को फोन लगाया और बात कराई। कुछ देर बाद ही मरीज खुश हो गया और उनका ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित नजर आने लगा। शाम को मरीज के चेहरे पर प्रसन्नता स्पष्ट रूप से दिख रही थी। इसके बाद मरीज को आईसीयू से प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed