फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   doctors gave new life to solder by removing heart size tumor

दिल से बड़े आकार का ट्यूमर निकाल डॉक्टरों ने सिपाही को दी नई जिंदगी

Thu, 09 May 2019 11:35 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 09 May 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
doctors gave new life to solder by removing heart size tumor
डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी - फोटो : अमर उजला
केजीएमयू डॉक्टरों ने फेफडे़ के ट्यूमर की सर्जरी कर सिपाही की जान बचा ली। ट्यूमर एक किलो का था और उसका आकार दिल से भी बड़ा था। ट्यूमर से दिल पर दबाव पड़ रहा था। इससे दिल को काम करने में दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन


इलाहाबाद के सुलेमपुर निवासी कांस्टेबल पवन कुमार (24) को तीन साल पहले सीने में भारीपन के साथ ही सांस लेने में दिक्कत हुई। चंद कदम चलने के बाद ही सांसें फूलने लगती थीं। कुछ दिन बाद सीने में दर्द होने लगा। हृदय रोग विशेषज्ञों को दिखाया, दवाएं भी लीं, लेकिन आराम नहीं हुआ। 
विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर अप्रैल में केजीएमयू आए तो जनरल सर्जरी विभाग के प्रो. सुरेश कुमार ने जांच की। एक्स-रे में फेफडे़ के दूसरे हिस्से में दिल के बराबर ट्यूमर नजर आया। सीटी स्कैन में ट्यूमर स्पष्ट हो गया। सर्जरी के बाद मरीज की हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार घंटे चली सर्जरी

प्रो. सुरेश ने बताया कि इस ट्यूमर को हर्माटोमा कहते हैं। फेफड़े के भीतर और दिल से नजदीक होने की वजह से यह खतरनाक होता है। 29 अप्रैल को सर्जरी कर छाती के दाहिनी तरफ  चिपके ट्यूमर को निकाला गया। सर्जरी चार घंटे चली। इसमें करीब 20 हजार रुपया खर्च हुआ। प्राइवेट में इसका खर्च करीब पांच लाख रुपया आता है।

ये थी चुनौती
ट्यूमर फेफडे़ के भीतरी हिस्से में था, जहां उपकरण पहुंचने में कठिनाई थी। अहम कोशिकाओं के साथ ही नसों के कटने का खतरा था। वक्त पर सर्जरी ने होने से अगर ट्यूमर फट जाए तो मरीज की मौत हो सकती है। 

ये रहे सर्जरी टीम में शामिल
प्रो. सुरेश कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर संजीव कुमार, डॉ. निशांत, डॉ. मेरी, एनेस्थीसिया विभाग की डॉ. ज्योत्सना, डॉ अंशू, स्टाफ  नर्स फैजान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed