फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Doctors and patients will adopt TB patients instructs UP Deputy CM Brajesh Pathak

UP: डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश, डॉक्टर-स्वास्थ्यकर्मी टीबी मरीजों को लेंगे गोद, बनेंगे 'निक्षय मित्र'

Fri, 20 Sep 2024 02:41 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 20 Sep 2024 02:41 PM IST
सार

यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने निर्देश दिया है कि डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी टीबी मरीजों को गोद लेंगे। इसके लिए वेबसाइट भी जारी की गई है।

विज्ञापन
Doctors and patients will adopt TB patients instructs UP Deputy CM Brajesh Pathak
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में रोगियों को गोद लिए जाने से संबंधित शासनादेश जारी हो गया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी टीबी रोगियों को गोद लेंगे। उन्हें निक्षय मित्र के रूप में जाना जाएगा।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा प्रमुख सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को दिए गए निर्देश के चलते जारी शासनादेश में प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्साधिकारी, मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य, जिला अस्पतालों के निदेशक, प्रमुख, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और अधीक्षिका को कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अपेक्षाकृत कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  पूरी रात आधे कपड़ों में छत पर खड़ा रखते हैं सीनियर...नए परिसर में रैगिंग से आहत छात्र ने छोड़ा छात्रावास
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रिटायर्ड महिला प्रोफेसर को 48 घंटे डिजिटल अरेस्ट कर 55 लाख वसूले, ड्रग्स के केस में फंसाने की दी धमकी


डिप्टी सीएम ने बताया कि शासनादेश में निक्षय मित्र के दायित्वों एवं कर्तव्यों का उल्लेख किया गया है। निक्षय मित्र के रूप में, सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाएं, व्यक्ति और चिकित्सा कर्मचारी टीबी रोगियों को गोद लेकर उनके स्वास्थ्य, पोषण और मनोवैज्ञानिक देखभाल में योगदान करेंगे।

पोषण सहायता, टीबी रोगियों को अतिरिक्त पौष्टिक पैकेज एवं आवश्यक पोषण सामग्री उपचार अवधि में प्रदान की जाएगी। टीबी रोगियों को दवाओं और जांचों की व्यवस्था और स्वास्थ्य निगरानी में मदद की जाएगी। रोगियों का मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने में सहायता की जाएगी।


उप मुख्यमंत्री ने बताया कि  रोगी को गोद लेने की प्रक्रिया में प्रत्येक इच्छुक व्यक्ति https://communitysupport.nikshay.in लिंक पर जाकर निक्षय मित्र रजिस्ट्रेशन फार्म पर अपना पंजीकरण कर सकता है। गोद लेने के बाद, टीबी रोगी की चिकित्सा स्थिति पर नियमित निगरानी की जाती है और उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। डिप्टी सीएम ने सभी डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ, और प्रशासनिक कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे निक्षय मित्र बनकर योजना में सक्रिय रूप से भाग लें और टीबी रोगियों की सहायता करें। 

गोद लिए गए रोगियों की स्थिति की रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत की जाए। रोगी की उपचार योजना, पोषण स्थिति, और दवा अनुपालन की निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जानकारी दी कि जो कर्मचारी निक्षय मित्र के रूप में सक्रिय योगदान देंगे, उन्हें विभागीय स्तर पर सम्मानित और प्रोत्साहित किया जाएगा।

चिकित्सा अधीक्षक हटाए: उप मुख्यमंत्री ने बताया कि विभागीय संवेदनशील मामलों को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में न लाने तथा चिकित्सकीय कार्यों व पदीय दायित्वों में लगातार लापरवाही बरतने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिधौली (सीतापुर) के चिकित्सा अधीक्षक को तत्काल हटा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तंबौर (सीतापुर) में स्थानांतरित कर दिया गया है। इनके विरुद्ध शासन स्तर पर कठोर विभागीय कार्यवाही भी की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed