{"_id":"66d255a91ac8fe15f50d2744","slug":"doctors-and-beds-will-increase-in-aiims-raebareli-news-c-101-1-slko1033-118949-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एम्स में बढ़ेंगे डॉक्टर और बेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एम्स में बढ़ेंगे डॉक्टर और बेड
Sat, 31 Aug 2024 04:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 31 Aug 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
एम्स का निरीक्षण करते अमेठी सांसद केएल शर्मा।
- फोटो : संवाद
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में डॉक्टरों और बेडों की कमी जल्द दूर होगी। इसके लिए अमेठी के सांसद केएल शर्मा ने शुक्रवार को एम्स पहुंचकर अधिकारियों से गुफ्तगू की। नेता प्रतिपक्ष व सांसद राहुल गांधी के कहने पर पहुंचे अमेठी सांसद ने एम्स के विस्तार को लेकर चर्चा की। इंफ्रास्ट्रक्चर में खामियों को जाना। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों व बेडों को बढ़वाने का प्रयास करेंगे, जिससे गंभीर रोगियों को बेहतर सुविधा मिल सके।
बीती नौ जुलाई को रायबरेली सांसद राहुल गांधी ने एम्स का निरीक्षण किया था। उन्होंने एम्स में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं व अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली थी। उनके कहने पर शुक्रवार को अमेठी के सांसद केएल शर्मा एम्स पहुंचे। निरीक्षण के बाद उन्होंने एम्स के अधिकारियों के साथ बैठक करके डॉक्टरों, स्टाफ और एमबीबीएस छात्र-छात्राओं के सामने आ रही समस्याओं का जाना। इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर अधिकारियों से बात की। चिकित्सकों की कमी सामने आई, जिसके कारण बेड नहीं बढ़ पा रहे हैं।
अमेठी सांसद केएल शर्मा ने बताया कि एम्स में सुविधाएं मुहैया कराने के लिए काम करना है। इसी कारण एम्स गए थे। अधिकारियों से साथ बैठक कर इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार के संबंध में बात की। डॉक्टर और बेड बढ़ाने के लिए केंद्र स्तर पर प्रयास करेंगे, जिससे बेड बढ़ने से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। एम्स का जल्द विस्तार हो, जिससे गंभीर मरीजों को जिले स्तर पर सुविधा मिल सके। इस मौके पर निदेशक प्रो. अरविंद राजवंशी, उप निदेशक प्रशासन एसके सिंह, अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुयश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
अमेठी के भर्ती मरीजों का जाना हाल
सांसद केएल शर्मा ने अमेठी संसदीय क्षेत्र के भर्ती दो मरीजों का हाल भी जाना। वार्ड में पहुंचकर मरीजों से बात की। एम्स में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि अमेठी उनका परिवार है, इसलिए उनके सुख दुख में वे हमेशा खड़े रहेंगे।