फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   doctor shows irresponsibility in operation.

चीरा लगाया, टांके लगाए लेकिन नहीं निकाला ट्यूमर

Tue, 18 Nov 2014 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 18 Nov 2014 12:00 PM IST
विज्ञापन
doctor shows irresponsibility in operation.

हुसैनगंज की एक महिला ने बच्चेदानी में ट्यूमर से निजात पाने के लिए इंदिरानगर के श्रीराम हॉस्पिटल में ऑपरेशन कराया।

विज्ञापन


दुबारा तकलीफ होने पर अल्ट्रासाउंड कराया तो ट्यूमर बढ़ चुका था। महिला के पति ने ऑपरेशन के पहले और बाद के अल्ट्रासाउंड पुलिस को सौंपते हुए गाजीपुर थाने में शिकायत की है।

आरोप है कि डॉ. पुष्पा जायसवाल ने उसकी पत्नी का ऑपरेशन किया और ट्यूमर निकाले बगैर टांके लगाकर तीन दिन बाद अस्पताल से छुट्टी कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


हुसैनगंज के छितवापुर पजावा निवासी सुधांशु श्रीवास्तव ने बताया कि काफी समय से बीमार चल रही उसकी पत्नी मोनिका के इलाज के दौरान बच्चेदानी में ट्यूमर की पुष्टि हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उलाहना देने पर भड़क उठी डॉक्टर

doctor shows irresponsibility in operation.
इस पर उसने इंदिरानगर के श्रीराम हॉस्पिटल में डॉ. पुष्पा जायसवाल से संपर्क किया। डॉ. पुष्पा ने ऑपरेशन करके ट्यूमर से निजात दिलाने की बात कही।

अल्ट्रासाउंड व अन्य जांचें कराकर एक नवंबर को डॉ. पुष्पा ने मोनिका का ऑपरेशन किया। सुधांशु ने भर्ती, ऑपरेशन व इलाज की फीस भरने के साथ महंगी दवाओं के बिल चुकाए और चौथे दिन पत्नी को छुट्टी दिलाकर घर लौट आया।

मोनिका की तकलीफ कम न होने पर उसने डॉ. पुष्पा को जानकारी दी। इसके साथ अन्य डॉक्टरों से संपर्क किया। कोई नतीजा न निकलने पर 11 नवंबर को मोनिका का दुबारा अल्ट्रासाउंड कराया गया। पता चला कि ट्यूमर का आकार बढ़ रहा है।

हैरत में पड़े सुधांशु ने श्रीराम हॉस्पिटल जाकर डॉ. पुष्पा को उलाहना दिया तो वह भड़क उठीं। बोलीं कि उन्होंने ऑपरेशन करके ट्यूमर निकाल दिया था।

डॉक्टर ने दी सफाई

doctor shows irresponsibility in operation.
डॉ. पुष्पा को जिद पर अड़ा देखकर सुधांशु ने लापरवाही, जालसाजी व हत्या के प्रयास का आरोप लगाते हुए गाजीपुर थाने में शिकायत की।

मोनिका का ऑपरेशन करके मायोमा निकाला था और एडिनोमा को दवा से गलने की बात कही थी। ट्यूमर का नमूना सुरक्षित करके सुधांशु को दिखाया था।

मोनिका की उम्र 45 वर्ष से कम व अभी कोई संतान न होने की वजह से बच्चादानी नहीं निकाली थी, जबकि सुधांशु का जोर बच्चादानी निकालने पर था।

जायसवालश्रीराम हास्पिटल डॉ. पुष्पा का कहना है कि मोनिका के पहले भी दो ऑपरेशन हो चुके हैं। उसकी बच्चेदानी में मायोमा बढ़ने की टेंडेंसी है। पुलिस जांच में खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए प्रमाण प्रस्तुत करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed