फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Doctor murder case: Absconding notice pasted at accused Deepak's house, police made announcement

चिकित्सक हत्याकांड: आरोपी दीपक के घर पर फरारी का नोटिस चस्पा, पुलिस ने मुनादी कराई, NBW जारी

Fri, 10 Oct 2025 02:13 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Fri, 10 Oct 2025 02:13 PM IST
सार

सुल्तानपुर जिले के बहुचर्चित चिकित्सक हत्याकांड के आरोपी दीपक सिंह के खिलाफ कोर्ट ने फरारी का नोटिस जारी करने के साथ ही मुनादी करवाई है। अदालत ने एनबीडब्ल्यू भी जारी किया है।

विज्ञापन
Doctor murder case: Absconding notice pasted at accused Deepak's house, police made announcement
पुलिस ने फरारी का नोटिस चस्पा किया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुल्तानपुर के बहुचर्चित डॉ. घनश्याम तिवारी हत्याकांड मामले में नया मोड़ आया है। एडीजे प्रथम की अदालत ने लगातार गैरहाजिर चल रहे आरोपी दीपक सिंह को फरार घोषित करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने दीपक सिंह के खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी किया है।

विज्ञापन


मामले में दीपक सिंह के जमानतदारों को भी नोटिस जारी कर 10 अक्तूबर को तलब किया है। आरोपी के लगातार गैरहाजिर रहने से मुकदमे की कार्यवाही बाधित हो रही थी। मामला 23 सितंबर 2023 का है, जब कोतवाली नगर के शास्त्री नगर मोहल्ला निवासी निशा तिवारी ने अपने पति घनश्याम तिवारी की हत्या के आरोप में स्थानीय कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


इस मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह के चाचा जगदीश नारायण सिंह, चचेरे भाई विजय नारायण सिंह, अजय नारायण सिंह और धनपतगंज थाने के मायंग निवासी दीपक सिंह को आरोपी बनाया गया था। दीपक सिंह ने अजय नारायण सिंह के साथ पुलिस चौकी में आत्मसमर्पण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले के आरोपी जगदीश नारायण सिंह की मुकदमे के दौरान मौत हो गई थी, जबकि विजय नारायण सिंह की जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद हत्या कर दी गई। शेष दो आरोपियों के खिलाफ एडीजे प्रथम की अदालत में विचारण चल रहा है।


अदालत में आरोपियों के बयान दर्ज करने की कार्यवाही निर्धारित की गई थी, लेकिन दीपक सिंह के लगातार गैरहाजिर रहने के कारण अदालत ने उन पर यह कड़ा रुख अपनाया है।  धनपतगंज के एसओ प्रवीण यादव ने पुलिस बल के साथ आरोपी के घर पहुंचकर मुनादी कराई और नोटिस चस्पा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed