Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Doctor forgot to stitch after caesarean operation

Lucknow News: सिजेरियन ऑपरेशन के बाद टांके लगाना भूली डॉक्टर

Tue, 12 May 2026 01:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Doctor forgot to stitch after caesarean operation
लखनऊ। इटौंजा सीएचसी में सिजेरियन ऑपरेशन के बाद डॉक्टर प्रसूता को टांके लगाना भूल गई। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। आननफानन महिला को डफरिन अस्पताल भेजा गया, जहां उसे टांके लगाए गए। मामले की शिकायत पर डॉक्टर का एक दिन का वेतन रोकने के साथ चेतावनी जारी की गई है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन

बगहा गांव के सुरेंद्र कुमार पाल ने बताया कि अप्रैल में पत्नी शिवानी को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने सिजेरियन ऑपरेशन किया। आरोप है कि इसके चार दिन बाद महिला डॉक्टर ने बिना टांके लगाए ही शिवानी को डिस्चार्ज कर दिया। इस कारण हालत बिगड़ने पर परिजन उसे दोबारा सीएचसी लेकर आए। हालत नाजुक होती देख डॉक्टरों ने डफरिन अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने शिवानी को टांके लगाए।
विज्ञापन


सुरेंद्र का आरोप है सिजेरियन ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर और स्टाफ ने 12 हजार रुपये वसूल लिए। उन्होंने सीएमओ व थाने पर शिकायत की। इसके बाद जांच के आदेश हुए। पड़ताल में लापरवाही के आरोप सही मिलने पर संबंधित डॉक्टर को चेतावनी जारी किया गया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. अवधेश कुमार ने बताया कि डॉक्टर का एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। मामले की रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय भेजी गई है। सीएमओ स्तर से भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed