फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Doctor caught thief

रिटायर्ड आईएएस के बंद मकान में घुसा चोर, पड़ोसी डॉक्टर ने दबोचा

Thu, 29 Aug 2019 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Doctor caught thief
रिटायर्ड आईएएस के बंद मकान में घुसा चोर, पड़ोसी डॉक्टर ने दबोचा
विज्ञापन

पीजीआई थानाक्षेत्र की एल्डिको स्थित रक्षाखंड कॉलोनी निवासी रिटायर्ड आईएएस स्व. देववृत दीक्षित के मकान में घुसे चोर को पड़ोस में रहने वाले डॉक्टर विनय सिंह ने दबोच लिया।
जानकारी पाकर आसपास के लोग जुट गए। भीड़ ने चोर की पिटाई की। इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया कि चोर की पहचान वृंदावन सेक्टर पांच निवासी मो. रफीक के रूप में हुई है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि रिटायर्ड आईएएस की पत्नी प्रभावती और बेटा सुधांशु बीते दिनों मकान बंद करके पूना गए थे।
मंगलवार रात करीब आठ बजे बदमाश मो. रफीक उनके मकान की खिड़की तोड़कर भीतर घुस गया। कुछ देर बाद ही पड़ोस में रहने वाले डॉ. विनय सिंह घर लौटे।
वह कार खड़ी कर रहे थे तभी पड़ोस के मकान में कुछ आहट सुनाई दी। उन्होंने रिटायर्ड आईएएस के मकान के सामने पहुंचकर देखा तो खिड़की टूटी देख चौकन्ने हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान खिड़की से कूदकर एक बदमाश भागने लगा। उन्होंने शोर मचाते हुए बदमाश को दौड़ा लिया। आसपास के लोग एकत्र हो गए।
डॉ. विनय सिंह ने बदमाश को कुछ दूर जाकर दबोच लिया। पूछताछ में बदमाश ने बताया कि वह चोरी के इरादे से मकान में घुसा था।
आसपास के लोगों ने बताया कि सप्ताहभर पहले ही कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड जज विजय बहादुर सिंह के मकान में धावा बोलकर चोरों ने लाखों रुपये के जेवर-नकदी समेट लिए थे।
उक्त वारदात का खुलासा हो भी नहीं पाया था कि चोरों ने रिटायर्ड आईएएस के मकान को निशाना बनाने की कोशिश कर डाली।
इंस्पेक्टर ने बताया कि मो. रफीक इससे पूर्व भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। इलाके में हुई अन्य चोरियों के बारे में उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed