फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   doctor ashwani kumar mishra answered the questions of patients

याददाश्त कमजोर हो रही है तो डॉक्टर से करें संपर्क, होगा समस्या का समाधान

Mon, 20 Jul 2020 05:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 20 Jul 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
doctor ashwani kumar mishra answered the questions of patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
यदि आपकी याददाश्त कमजोर हो रही है तो डॉक्टर से संपर्क करें। काउंसलिंग करा लेने से स्थिति साफ  हो जाती है कि समस्या कहां है। यदि न्यूरोलॉजिकल समस्या है तो कुछ दवाएं दी जाती हैं। यह कहना है आईएमए के सदस्य और न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अश्वनी कुमार मिश्रा का। वह अमर उजाला मेडिकल हेल्पलाइन में लोगों के सवालों के जवाब दे रहे थे। पेश हैं प्रमुख सवाल जो ज्यादातर लोगों ने पूछे।
विज्ञापन


सवालः मेरी उम्र 65 साल है। मुझे भूलने की समस्या होने लगी है, ऐसे में क्या करें? - सुभाष चंद्र गोमती नगर, प्रभुनाथ इंदिरा नगर
जवाबः यदि उम्र 60 साल से अधिक है तो कुछ सावधानी बरतने और कुछ दवाओं से इस समस्या को बढ़ने से रोका जा सकता है। क्योंकि मेमोरी लॉस एक बार शुरू होती है तो तेजी से बढ़ती जाती है। दवाई शुरू हो जाने से मेमोरी लॉस होने की गति थम जाती है।
विज्ञापन


सवाल: मेरे हाथ-पैर में झनझनाहट होती है। दर्द रहता है और शुगर लेवल भी बढ़ा हुआ है। - चंदन सिंह बांस मंडी, हिसामुद्दीन कबीर नगर
जवाबः यह न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है। सबसे पहले शुगर को नियंत्रित रखें। न्यूरोलॉजिस्ट कुछ दवाएं देते हैं और आराम मिल जाता है। जब भी हाथ पैर में झनझनाहट शुरू हो तो शुगर और थायराइड की जांच करा लेनी चाहिए। खानपान को नियंत्रित रखें। चीनी, मैदा का सेवन कम से कम करें। तली चीजें एकदम न खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय से बोलने में लग रही समस्या

doctor ashwani kumar mishra answered the questions of patients
डॉ अश्वनी कुमार मिश्रा - फोटो : amar ujala
सवालः मुझे कुछ समय से बोलने में समस्या लग रही है। - सावित्री ट्रांसपोर्ट नगर, विश्वास राय कृष्णा नगर
जवाबः यदि पहले की अपेक्षा अब जुबान लड़खड़ा रही है तो तत्काल न्यूरोलॉजिस्ट को दिखाएं। यह पैरालिसिस का लक्षण हो सकता है। इसी तरह यदि शरीर के किसी भी अंग में कमजोरी महसूस हो तो भी चिकित्सक से तत्काल संपर्क करना चाहिए। 

सवाल: कुछ समय से मेरी कमर में दर्द रहने लगा है। वजन भी तेजी से बढ़ रहा है। - प्रतिभा पाल मानस नगरए संदीप चौक
जवाबः वजन बढ़ना ही कमर दर्द की मूल वजह है। वजन को तत्काल नियंत्रित करना शुरू करें। वजन अधिक होने की वजह से रीढ़ की हड्डियों पर दबाव ज्यादा पड़ता है। ऐसे में कई बार दबाव पड़ने की वजह से समस्या आ जाती है। एमआरआई करा लें, इससे पता चल जाएगा कि रीढ़ की हड्डी के किस हिस्से में समस्या है।  

सवालः मुझे कुछ समय से अचानक सिर दर्द होता है। - सुनीता आलमबाग, कमरुन्निसा जानकीपुरम
जवाबः यह माइग्रेन की समस्या लग रही है। एक बार चिकित्सक को दिखा दें। कुछ जांचों से स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed