फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Doctor accused of negligence on death of a fetus

गर्भस्थ शिशु की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

Sat, 16 Nov 2019 02:58 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क,अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 16 Nov 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
Doctor accused of negligence on death of a fetus
प्रतीकात्मक तस्वीर

कृष्णानगर स्थित शांति मेमोरियल एंड हेल्थ सोसायटी के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा है। तीमारदार का आरोप है कि गर्भवती को दर्द का इंजेक्शन देने से गर्भ में शिशु की मौत हुई है। तीमारदारों ने गृहमंत्री के प्रतिनिधि व सीएमओ से लिखित शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है। वहीं अस्पताल प्रशासन ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

विज्ञापन


सरोजनीनगर निवासी रवि प्रसाद ने तीन नवंबर को अपनी गर्भवती पत्नी ज्योति को कृष्णानगर स्थित शांति मेमोरियल एंड हेल्थ सोसायटी में भर्ती कराया था। जांच के बाद महिला डॉक्टर ने पहले नॉर्मल डिलवरी कराने का झांसा दिया। पति रवि के मुताबिक ज्योति की तबीयत ठीक थी, फिर भी डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताकर उसे जबरन भर्ती कर लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि डॉक्टर बृजेश सचान और उनकी सहयोगी महिला रोग विशेषज्ञ ज्योति को दर्द का इंजेक्शन देने लगे, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की बात कहकर 20 हजार रुपये काउंटर पर जमा करा लिए। पूरी रात कोई डॉक्टर नहीं आया। 4 नवंबर की सुबह डॉक्टरों ने ऑपरेशन से मना कर दूसरे अस्पताल ले जाने को कह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीमारदार पीड़िता को लेकर दूसरे निजी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड किया तो पता चला कि गर्भस्थ शिशु की सांसें थम चुकी थीं। डॉक्टरों ने जच्चा की जान बचाने के लिए ऑपरेशन कर मृत शिशु को निकाला। पति रवि ने गृहमंत्री और सीएमओ से शिकायत की है। साथ ही कृष्णानगर थाने में डॉक्टरों पर गलत इलाज व वसूली का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

सांसद प्रतिनिधि ने भी सीएमओ को भेजा पत्र

डॉक्टर के लापरवाही से गर्भ में शिशु की मौत के मामले की जांच के लिए सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी ने सीएमओ को पत्र भेजा है। उन्होंने सीएमओ से मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपित डॉक्टर के खिलाफ  सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

तीमारदारों के आरोप बेबुनियाद
तीमारदारों के आरोप बेबुनियाद हैं। इलाज में किसी तरह की कोताही नहीं हुई है। तीमारदार अस्पताल को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। - डॉ. बृजेश, शांति मेमोरियल एंड हेल्थ सोसायटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed