{"_id":"96aefa0f8b5b25b765f2b29d1264fc75","slug":"do-not-write-press-and-police-logo-on-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं आपकी गाड़ी पर तो नहीं लिखा प्रेस और पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं आपकी गाड़ी पर तो नहीं लिखा प्रेस और पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 26 Feb 2014 11:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी ने नंबर प्लेट पर प्रेस, पुलिस, अधिवक्ता या अन्य पदनाम लिखी गाड़ियों के चालान के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
कहा कि हाल ही में कई ऐसे अपराधी पकड़े गए हैं जो चेकिंग से बचने के लिए चोरी के वाहन की नंबर प्लेट पर पदनाम लिखकर फर्राटे भर रहे थे।
एसएसपी ने बताया कि हाईकोर्ट द्वारा गाड़ियों की नंबर प्लेट पर कुछ भी लिखने या लोगो लगाने पर प्रतिबंध लगा रखा है।
चोरी की गाड़ी की नंबर प्लेट पर प्रेस, पुलिस, अधिवक्ता या अन्य पदनाम अथवा लोगो लगाकर घूमते पकड़े गए अपराधियों ने पूछताछ में कुबूला कि चेकिंग के दौरान पुलिस ऐसे वाहनों को नहीं रोकती।
कई बार वारदात के बाद अपराधी चोरी की गाड़ी से पुलिस की चेकिंग से बच निकलने में सफल रहते हैं। ट्रैफिक नियमों के पालन की सभी की जिम्मेदारी है।