फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Do not hide mental illness; seek treatment: Dr. Chauhan

मानसिक बीमारी को छिपाएं नहीं, इलाज कराएं : डॉ. चौहान

Sun, 11 Oct 2026 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Do not hide mental illness; seek treatment: Dr. Chauhan
बलरामपुर अस्पताल।
लखनऊ। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर शनिवार को बलरामपुर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक डॉ. बीकेएस चौहान ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य समग्र स्वास्थ्य का अभिन्न अंग है। मानसिक समस्याओं को छिपाने के बजाय विशेषज्ञ से परामर्श लेने के लिए प्रोत्साहित करने की बात कही।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने समय पर पहचान और उचित उपचार से मरीजों को लाभ देने पर जोर दिया। उन्होंने समाज में जागरूकता और संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने को आवश्यक बताया। चिकित्सा अधीक्षक एवं मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. पीके श्रीवास्तव ने मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी। तनाव, चिंता, अवसाद के लक्षणों और उपचार की भी जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरन स्वस्थ हो चुके कई मरीजों ने अपने अनुभव भी साझा किए। बताया कि चिकित्सकीय परामर्श और नियमित उपचार से उनकी स्थिति में सुधार हुआ। नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ. गरिमा और नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी इसमें सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed