फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Do not give water to the baby for six months even in extreme heat

Lucknow News: प्रचंड गर्मी में भी छह माह तक शिशु को न दें पानी

Mon, 16 Jun 2025 01:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Do not give water to the baby for six months even in extreme heat
लखनऊ। गर्मी के मौसम में जहां हर किसी को अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह दी जाती है। वहीं, विशेषज्ञ नवजात शिशुओं और छह माह तक के बच्चों को पानी न देने की सख्त सलाह देते हैं।
विज्ञापन


डफरिन अस्पताल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सलमान का कहना है कि छह माह तक के शिशु को किसी भी मौसम में पानी की जरूरत नहीं होती। मां का दूध ही शिशु के लिए पर्याप्त होता है, क्योंकि उसमें लगभग 90 फीसदी पानी के साथ-साथ सभी जरूरी पोषक तत्व होते हैं। जो बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं और उसे संक्रमणों से सुरक्षित रखते हैं। यह आसानी से पचने वाला और पूर्ण आहार है।
विज्ञापन


डॉ. सलमान की सलाह है कि गर्मी हो या ठंड, छह माह तक केवल स्तनपान ही पर्याप्त है। यदि शिशु को दस्त हो रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह पर ओआरएस दिया जा सकता है, लेकिन पानी या अन्य पेय कतई न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह माह तक के शिशु को यह न दें
- गाय, भैंस या बकरी का दूध
- मिल्क पाउडर या डिब्बा बंद दूध
- पैक्ड या डिब्बा बंद जूस या अन्य कोई तरल

हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं

- यदि पानी दूषित है तो शिशु को डायरिया, पीलिया या अन्य जलजनित संक्रमण हो सकते हैं
- बच्चे की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ सकती है।
- छह माह तक के शिशु का पेट बहुत छोटा होता है। यदि पेट पानी से भर जाएगा, तो वह दूध नहीं पीएगा। इससे पोषण की कमी हो सकती है।
- पानी देने से रक्त में सोडियम की मात्रा कम हो सकती है, जिससे सोडियम असंतुलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह जानलेवा भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed