{"_id":"68c5df1c0a47d800a10b9886","slug":"do-not-give-municipal-corporation-guest-houses-on-contract-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1383764-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ठेके पर न दें नगर निगम के गेस्ट हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ठेके पर न दें नगर निगम के गेस्ट हाउस
Sun, 14 Sep 2025 02:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 14 Sep 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
टेंट-कैटरर्स एंड डेकोरेशन वेलफेयर एसोसिएशन के महाधिवेशन के दूसरे दिन शनिवार को मुख्य अतिथि सुषम
लखनऊ। टेंट-कैटरर्स एंड डेकोरेशन वेलफेयर एसोसिएशन के महाधिवेशन के दूसरे दिन शनिवार को मुख्य अतिथि सुषमा खर्कवाल के सामने व्यापारियों ने समस्याएं रखीं। महापौर ने समाधान का आश्वासन दिया।
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि नगर निगम के सामुदायिक केंद्रों व गेस्ट हाउसों को निजी हाथों में न सौंपा जाए। क्योंकि, पार्कों में शादी बंद होने से व्यापार पर पहले ही बड़ा असर पड़ा है। निजीकरण करने से जहां एक शादी में 20-20 व्यापारियों को काम मिलता है, वहीं इस पर सिर्फ एक व्यापारी को ही मौका मिलता है। शहर के सभी गेस्टहाउस व होटलों में विशेष छूट दी जाए।
कारोबारियों को आयुष्मान कार्ड से जोड़ने, वाहनों के नो एंट्री पास की मांग की। मेयर ने भरोसा दिलाया कि नगर निगम से जुड़ी जो भी समस्याएं हैं, उनका समाधान किया जाएगा। विजय कुमार ने शहर के गोदाम के लिए कम दाम में जगह की मांग की। अगले अधिवेशन में सदस्य व्यापारियों का 2 लाख का दुर्घटना बीमा कराया जाएगा। प्रदेश संरक्षक भूपेंद्र सिंह, प्रदेश चेयरमैन पवन तलवाड़, प्रदेश महामंत्री नवीन अग्रवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बदले उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे हैं उद्योग : नंदी
अधिवेशन के पहले दिन शुक्रवार को दूसरे सत्र में शाम को पहुंचे कैबिनेट मंत्री नंदी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था देश में एक मॉडल बनी है। बदले हुए परिवेश का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन डाॅलर इकोनाॅमी बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज प्रदेश को भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में नई पहचान मिली है। एसोसिएशन की सराहना करते हुए कहा कि कोई भी सरकारी-गैर सरकारी कार्यक्रम या उत्सव बिना टेंट, कैटरिंग और डेकोरेशन के पूरा नहीं हो सकता है। इससे जुड़े व्यापारी और उद्यमी मांगलिक अवसरों के आयोजन की धुरी हैं।