Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Do not cut electricity without reason: Energy Minister

बेवजह बिजली कटौती न करें : ऊर्जा मंत्री

Mon, 19 May 2025 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Do not cut electricity without reason: Energy Minister
लखनऊ। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि मरम्मत के नाम पर बेवजह बिजली की कटौती न की जाए। शिकायत मिलने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश रविवार को ऊर्जा मंत्री ने राजभवन खंड के सीजी सिटी उपकेंद्र का निरीक्षण करने के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को बेवजह विद्युत कटौती, लो वोल्टेज और ट्रिपिंग का सामना न करना पड़े। विद्युत आपूर्ति बढ़ती मांग के अनुरूप हर हाल में बहाल रहे।
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री ने निरीक्षण के दौरान उपकेंद्र की लॉग बुक और लोड पैनल का जायजा लिया। उपकेंद्र के पावर ट्रांसफार्मर के लोड के बारे में जानकारी ली। यहां से तीन पब्लिक फीडर के माध्यम से अहियामऊ, छतनगर, स्वाती सिटी, एकतानगर, पृथ्वीपुरम आदि क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी करने वालों पर कार्रवाई की जाए। निरीक्षण के बाद मिली खामियों को तत्काल दूर करने के लिए अधिकारियों के साथ पावर कॉरपोरेशन के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed