{"_id":"673667656d2d90476a08f3a4","slug":"dms-noc-not-received-petrol-pump-canceled-raebareli-news-c-101-1-slko1033-122496-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डीएम की नहीं मिली एनओसी, पेट्रोल पंप निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डीएम की नहीं मिली एनओसी, पेट्रोल पंप निरस्त
Fri, 15 Nov 2024 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 15 Nov 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। देदौर-गुरुबख्शगंज मार्ग पर सतांव में आवंटित पेट्रोल पंप भारत पेट्रोलियम की ओर से मांगा गया अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) न दे पाने के कारण निरस्त कर दिया गया है। इस संबंध में सतांव निवासी विजय प्रकाश ने आईजीआरएस पर शिकायत कर जमीन का विवाद कोर्ट में चलने के बावजूद तथ्यों को छिपाकर पेट्रोल पंप का लाइसेंस लेने का आरोप लगाया था।
आरोप है कि पूरे घाटमपुर हाजीपुर निवासी राहुल वर्मा ने देदौर-गुरुबख्शगंज मार्ग पर सतांव में पेट्रोल पंप आवंटित कराया था। शिकायत मिलने पर भारत पेट्रोलियम ने राहुल वर्मा को डीएम के स्तर से अनापत्ति प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने का समय दिया। निर्धारित समय में अनापत्ति प्रमाणपत्र न देने पर भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के प्रादेशिक प्रबंधक (रिटेल) ने आवंटित पेट्रोल पंप का लाइसेंस निरस्त कर दिया। जिला आपूर्ति अधिकारी विमल कुमार शुक्ला ने बताया कि आईजीआरएस पर आई शिकायत की जांच करके रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है।