फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dmrc ready for metro project

डीएमआरसी ही करेगी लखनऊ मेट्रो का काम

Thu, 05 Dec 2013 11:02 AM IST
ऋषि मिश्र/लखनऊ
ऋषि मिश्र/लखनऊ Updated Thu, 05 Dec 2013 11:02 AM IST
विज्ञापन
dmrc ready for metro project

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के आला अधिकारियों की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि वे राजधानी में टर्न-की के आधार पर मेट्रो रेल परियोजना का संचालन जरूर करेंगे।

विज्ञापन


कॉरपोरेशन की ओर से दोहराया गया है कि अभी हमारे बोर्ड ने लखनऊ को लेकर कोई फैसला नहीं किया है।

मगर अगली बोर्ड मीटिंग में लखनऊ में मेट्रो निर्माण का प्रस्ताव लाया जाएगा और उसके पास होते ही एलएमआरसी को टीओआर भेजा जाएगा। हम पूरी तरह से इस काम को करने के इच्छुक हैं।
विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से टर्म्स ऑफ रेफ्रेंस (टीओआर,संदर्भ के बिंदु) एलएमआरसी ने मांगा था।

टीओआर से आशय है कि जो संस्था निर्माण करना चाहती है,वह अपनी तमाम जानकारियां दे। फिलहाल डीएमआरसी ने लखनऊ मेट्रो को जवाब दिया है कि लखनऊ में टर्न-की के आधार पर काम करने के लिए उसे बोर्ड की मंजूरी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए अभी टीओआर नहीं दिया जा सकता है। इस आशय का पत्र डीएमआरसी ने निदेशक एलएमआरसी राजीव अग्रवाल को बीते रोज भेज दिया गया।

इस संबंध में जब डीएमआरसी के महाप्रबंधक एसडी शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हम लखनऊ मेट्रो का काम जरूर करेंगे। अब हमें अपनी बोर्ड मीटिंग का इंतजार है।

एलएमआरसी के शुरुआती फैसलों का दिन आज
एलएमआरसी (लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन) की पहली बोर्ड मीटिंग बृहस्पतिवार दिसंबर को होगी। इसमें एलएमआरसी के शुरुआती फैसले कर के शासन को भेजे जाएंगे।

मुख्य रूप से प्रतिनियुक्ति पर अधिकारियों और कर्मचारियों की भर्ती, एलएमआरसी के बैंक एकाउंट, वेबसाइट,भूमि अधिग्रहण और एलएमआरसी को बतौर व्यवसायिक संस्था के रूप में प्रतिपादित करने के प्रस्ताव बोर्ड मीटिंग में पास किए जाने की उम्मीद है।

एलएमआरसी के गठन पर रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी एक्ट की ओर से मुहर करीब एक सप्ताह पहले लगाई गई थी। जिसके अगले दिन पांच दिसंबर को बोर्ड मीटिंग करने का फैसला किया गया था।

इस मीटिंग में केवल प्रथम निदेशक भाग लेंगे। जिसकी अध्यक्षता प्रमुख सचिव आवास सदाकांत करेंगे। उनके साथ सचिव आवास राजीव अग्रवाल,सचिव वित्त मुकेश मित्तल और कमिश्नर लखनऊ रेंज संजीव शरण होंगे।

फिलहाल कितने एजेंडा पहली मीटिंग में होंगे,इसका खुलासा नहीं किया गया है। इतना बताया गया है कि मेट्रो डिपो के लिए भूमि अधिग्रहण,रेलवे,आवास और अन्य विभागों से कर्मचारियों और अधिकारियों के डेपुटेशन के प्रस्ताव पास किए जाएंगे।


इसके अलावा बैठक में एलएमआरसी के वेबसाइट बैंक एकाउंट,प्रदेश सरकार के सर्वर पर मेट्रो की डिटेल के अलावा एलएमआरसी के बिजनेस सर्टिफिकेट के आवेदन संबंधी प्रस्ताव इस मीटिंग में पास किए जाएंगे। सुबह 11 बजे से मीटिंग आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed