फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dmrc gets all authorities for lucknow metro

DMRC को मिले लखनऊ मेट्रो के सारे अधिकार!

Thu, 12 Jun 2014 11:00 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 12 Jun 2014 11:00 AM IST
विज्ञापन
dmrc gets all authorities for lucknow metro

मेट्रो रेल परियोजना के तहत पहले चरण में ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग के बीच मेट्रो के सिविल निर्माण कार्यों को कराने की अनुमति मिल गई है।

विज्ञापन


राज्य मंत्रिपरिषद ने इसके टेंडर के लिए बुधवार को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) को अधिकृत कर दिया।

कॉर्पोरेशन को छूट दी गई है कि वह राज्य सरकार के नियमों के इतर डीएमआरसी के नियमों के आधार पर टेंडर प्रक्रिया का संचालन करे।

इसके अलावा, राजधानी में मवैया क्रॉसिंग के लिए कॉरिडोर की स्पेशल डिजाइन का परीक्षण प्रूफ चेकिंग एक्सपर्ट से कराने का फैसला भी किया गया।

सीएम की अध्यक्षता में हुआ फैसला

dmrc gets all authorities for lucknow metro

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में मेट्रो को लेकर अहम फैसला हुआ। ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग तक पहले चरण के निर्माण की अनुमति मिलने के बाद काम अब तेजी से होगा।

डीएमआरसी की ओर से पहले डिटेल्ड डिजाइन कंसलटेंट (डीडीसी) का चयन किया गया था। मगर प्रक्रिया को बीच में ही रोक दिया गया था।

अब कैबिनेट ने इसके टेंडर की इजाजत दे दी है। मवैया पर रेलवे पुल होने से मेट्रो कॉरिडोर को अतिरिक्त ऊंचाई दी जाएगी।

इसकी डिजाइन की प्रूफ चेकिंग के लिए भी लिमिटेड टेंडर किया जाएगा। इसके लिए एक्सपर्ट का चयन करने की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएमआरसी को सारे अधिकार

dmrc gets all authorities for lucknow metro

नार्थ साउथ कॉरिडोर के पहले चरण में काम शुरू करने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग तक सिविल टेंडर आमंत्रित किए जाने हैं।

करीब 550 करोड़ रुपये की निविदा करने और बाद में इसका परीक्षण कर चयन की पूरी जिम्मेदारी डीएमआरसी को सौंपी गई है।

फैसला किया गया है कि पूरी निविदा प्रक्रिया में उत्तर प्रदेश सरकार का कोई नियम नहीं लागू होगा। सभी नियम डीएमआरसी के होंगे।

मेट्रो रेल परियोजना के वित्तीय नियमों के अनुरूप ही पूरी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान सामने आने वाली किसी भी तरह की परेशानी से निपटने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed