फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DM will demolish illegal construction on metro route.

मेट्रो रूट के बीच अतिक्रमण को हटवाएंगे डीएम

Fri, 12 Dec 2014 11:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 12 Dec 2014 11:56 AM IST
विज्ञापन
DM will demolish illegal construction on metro route.

नहरिया चौराहे से आलमबाग के बीच मेट्रो रूट पर अतिक्रमण हटाने को लेकर एक नई शुरुआत शुक्रवार से होगी। यहां अतिक्रमण विरोधी अभियान की कमान जिलाधिकारी डीएम को सौंपी गई है। वह सुबह नौ बजे साइट पर पहुंचें और प्रोजेक्ट के प्रभावों के देखेंगे। साथ ही कारोबारियों व फुटकर दुकानदारों से सामंजस्य बैठाने के लिए दिशा-निर्देश अधिकारियों को देंगे।

विज्ञापन


शासन में सोमवार को हुई बैठक में मुख्य सचिव आलोक रंजन ने इस संबंध में कड़े निर्देश जारी किए थे। उन्होंने कहा था कि, डीएम, एलएमआरसी अधिकारी, एसएसपी और नगर आयुक्त के अलावा संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर व्यापारियों से बात करें और समाधान निकालें।
विज्ञापन


उन्होंने सोमवार को कहा था कि अगले दो से तीन दिन में इस मुद्दे का समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसके बाद डीएम राजशेखर ने मौके पर जाने पर की जानकारी दी है। उनके साथ में एलएमआरसी, नगर निगम, यातायात पुलिस के अधिकारी भी रहेंगे। ताकि, यहां अतिक्रमण विरोधी अभियान में कोई भी रोड़ा सामने न आए और परियोजना की प्रगति बेहतर हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोजी-रोटी से समझौता नहीं

DM will demolish illegal construction on metro route.

पटरी दुकानदारों ने आलमबाग में बैनर लगाया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट मेट्रो का स्वागत करते हैं और हम इसमें हर तरह से सहयोग करेंगे, पर अपनी रोजी-रोटी से भी समझौता नहीं करेंगे। ऐसे में अब इस सड़क पर पटरी दुकानदारों का अतिक्रमण हटा पाना नगर निगम और यातायात पुलिस के लिए टेढ़ी खीर होगा।

यहां नगर निगम के अधिकारियों को टकराव का डर सता रहा है। कुछ स्थानीय सपा नेता, फुटकर बाजार एसोसिएशन के लोगों के तेवर कड़े हैं। वे किसी भी हाल में  जगह नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। नगर निगम के अधिकारियों को अंदरखाने स्पष्ट चेतावनी भी दी जा चुकी है कि यहां अभियान चलाने पर उनको कड़े विरोध का सामना करना पड़ेगा। इसी वजह से नगर निगम के अधिकारी इस मुद्दे को टालने की फिराक में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed