फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dm rajshekhar inspection in lucknow primary school

राजमा-चावल में कीड़े, हिंदी के ढाई अक्षर नहीं पढ़ पाया कक्षा तीन का बच्चा

Thu, 07 Jul 2016 12:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 07 Jul 2016 12:52 PM IST
विज्ञापन
dm rajshekhar inspection in lucknow primary school
एमडीएम देखते डीएम - फोटो : amar ujala

परिषदीय स्कूल में पढ़ाई और मिड डे मील की गुणवत्ता की हकीकत बुधवार को जिलाधिकारी राजशेखर के निरीक्षण में फिर से सामने आ गई। कक्षा तीन का बच्चा शब्द ‘टेंपो’ भी ढंग से नहीं पढ़ पाया। टेंपो को उसने मोटर पढ़ा। 

विज्ञापन


मिड डे मील का हाल तो उससे भी बुरा रहा। जिलाधिकारी को बच्चों को दिए गए राजमा-चावल में कीड़े मिले। गंदगी में रखे खाने के बर्तनों पर बुरी तरह से मक्खियां भिनभिना रही थीं। जिलाधिकारी राजशेखर को यह स्थिति बुधवार को प्राथमिक विद्यालय जियामऊ में निरीक्षण के दौरान मिली।
विज्ञापन

 
पढ़ाई और मिड-डे मील दोनों की हालत देखकर जिलाधिकारी का पारा चढ़ गया। उन्होंने शिक्षिका को फटकार लगाई। मिड डे मील में खाने की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी ने संतोष जाहिर किया लेकिन रख-रखाव की गड़बड़ी होने की वजह से उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी राजशेखर ने बुधवार को प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय में कक्षा एक से लेकर पांच तक में पंजीकृत 102 बच्चों के बजाय केवल 53 ही उपस्थित मिले। 

स्कूल के कमरे जर्जर

dm rajshekhar inspection in lucknow primary school
पर‌िषदीय स्कूल में रज‌िस्टर देखते डीएम - फोटो : amar ujala

स्कूल के तीन में से एक कमरा जर्जर होने की वजह से केवल दो ही कमरों में कक्षाएं चलने की बात इंचार्ज शिक्षिका ने कही हांलाकि बुधवार को सभी बच्चे एक ही कमरे में बिठाए गए थे। इस पर उन्होंने इंचार्ज अध्यापिका नदीम सरताज को चेतावनी दी। 

स्कूल में उस समय सहायक अध्यापिका ज्योति तिवारी उपस्थित थीं। जबकि अन्य शिक्षिका रचना यादव बिना किसी सक्षम अधिकारी से छुट्टी लिए गैर हाजिर रहीं। जिलाधिकारी ने इसको लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को कार्रवाई करने के लिए कहा है। 

स्कूल के सामने रैन बसेरा बना हुआ तथा विद्यालय के बीच में दीवार या गेट नहीं है। इस पर भी जिलाधिकारी ने आपत्ति जताई। उन्होंने दोनों के बीच गेट बनवाने के लिए निर्देश दिया। इस काम के लिए उन्होंने 20 जुलाई तक का समय दिया है।

29 में से उपस्थित हुए केवल पांच बच्चे

dm rajshekhar inspection in lucknow primary school
लापरवाह‌ियों पर चढ़ा डीएम का पारा - फोटो : amar ujala
जिलाधिकारी ने इंचार्ज शिक्षिका से कक्षा दो में पंजीकृत और उपस्थित बच्चों की संख्या पूछी। जवाब सुनकर वह चौंक गए। कक्षा दो में कुल 29 बच्चे पंजीकृत थे। 

इनमें से मौके पर केवल पांच बच्चे ही उपस्थित थे। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ा एतराज जताया। उन्होंने स्कूल में उपस्थिति बढ़ाने के लिए कहा।

जिलाधिकारी ने खाना देने वाली संस्था अक्षयपात्र फाउंडेशन को क्लीन चिट देते हुए कहा कि खाने की गुणवत्ता ठीक थी। गड़बड़ी केवल खाने के रख-रखाव को लेकर भी। इसलिए टीचर्स को साफ-सफाई रखने के लिए कहा गया है।
 
जिलाधिकारी ने विद्यालय में राजमा में कीड़े होने तथा बर्तनों की गंदगी पर बीएसए प्रवीण मणि त्रिपाठी को 13 जुलाई तक रिपोर्ट देने को कहा है। विद्यालय में हैंडपंप और शौचालय होने पर जिलाधिकारी ने संतोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed