{"_id":"5a5485ce4f1c1b1c198b5b4c","slug":"dm-ordered-for-winter-vacation-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":" ठंड का कहर जारी, 10 जनवरी को बंद रहेंगे 12 वीं तक के स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड का कहर जारी, 10 जनवरी को बंद रहेंगे 12 वीं तक के स्कूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 09 Jan 2018 02:41 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : अमर उजाला
शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए लखनऊ के सभी स्कूल 10 जनवरी को बंद रहेंगे। यह आदेश नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड और आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने यह आदेश मंगलवार को जारी किया।
विज्ञापन
जिन स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओं में प्रयोगात्मक या लिखित परीक्षा चल रही हैं, वह निर्धारित समय व तिथि पर ही होंगी। 11 जनवरी को जिले के नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड और आईसीएसई बोर्ड के सभी स्कूल सुबह 10 बजे से लगेंगे। वहीं इस अवधि में समस्त परिषदीय शिक्षक/शिक्षिकाएं बच्चों को स्वेटर वितरित करने का काम भी सौंपा गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि ठंड के चलते जिलाधिकारी ने 30 दिसंबर से ही छुट्टियां कर दी थीं। तब से लेकर लगातार मौसम में सुधार न होते देख छुट्टियों को बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन