फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DM of Lucknow Abhishek Prakash is also covid positive

कोरोना की रफ्तार : लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश भी कोविड पॉजिटिव, खुद को किया होम आइसोलेट

Sat, 17 Apr 2021 01:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 17 Apr 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
DM of Lucknow Abhishek Prakash is also covid positive
अभिषेक प्रकाश - फोटो : amar ujala

लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश भी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रकाश ने खुद इस बात की जानकारी दी। उन्होंने खुद को होम आइसोलेट किया है। जानकारी के अनुसार कल रात 9.30 बजे उन्हें ज्ञात हुआ कि उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसके बाद उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर यह जानकारी सार्वजनिक की।  

विज्ञापन


बता दें कि डीएम ने कोविड की ड्यूटी के दौरान छुट्टी लेने वाले चिकित्सकों, मेडिकल कर्मियों को अवकाश लेने से पहले अनुमति लेने का निर्देश कुछ ही दिन पहले जारी किया था। डीएम लखनऊ अभिषेक प्रकाश ने ऐसा न करने पर दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। कोविड के बढ़ते मामलों के बाद ड्यूटी न करने की बात सामने आ रही थी, इसी को देखते हुए ये निर्देश जारी किए गए थे।  
विज्ञापन


एनडीए परीक्षा नियमों के तहत
जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने कहा था कि एनडीए की परीक्षा 18 अप्रैल को अपने निर्धारित समय पर कोविड नियमों का पालन कराते हुए संपन्न कराई जाएगी। उनके अनुसार परीक्षार्थी का एडमिट कार्ड ही उसका पास होगा। एडमिट कार्ड दिखाकर वह परीक्षा केंद्र आ जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शनिवार रात से सोमवार सुबह तक लगने वाले कर्फ्यू के दौरान शासनादेश के अनुसार सख्ती का पालन होगा। परीक्षा के बारे में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमर पाल सिंह ने बताया कि 18 अप्रैल को दो पालियों में सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे और अपराह्न 2 से शाम 4:30 बजे के बीच परीक्षा होगी। परीक्षा से जुड़े कर्मियों को भी परीक्षार्थियों की भांति परिचय पत्र के आधार पर आने-जाने की सुविधा रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed