फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DM found flaws in the district hospital

Lucknow News: डीएम को जिला अस्पताल में मिलीं खामियां, लगाई फटकार

Sun, 01 Sep 2024 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
DM found flaws in the district hospital
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा का शनिवार डीएम ने अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मिली खामियां पर फटकार लगाते हुए व्यवस्था को एक सप्ताह में सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचे डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने सीएमएस डा. रामगोपाल को निर्देश दिया कि यहां तैनात सभी चिकित्सक व स्टाफ नियमित समय से अस्पताल पहुंचे, इसकी व्यवस्था करें। पर्चा काउंटर पर लंबी लाइन देखकर इसे व्यवस्थित कराने का निर्देश दिया। साथ ही बाहर की खिड़कियों के उपयोग के लिए शेड, बेंच, डिजिटल टोकन सिस्टम लगाने को कहा।
विज्ञापन


स्टाफ नर्स विंदु द्वारा सही जानकारी न देने पर उसे सीएचसी भेजने का निर्देश दिया। वार्ड में जगह-जगह कूड़े के ढेर मिलने पर फटकार लगाते हुए सफाई कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सफाई कंपनी का कोई कर्मचारी उपस्थित नहीं मिला। इस पर एफआईआर दर्ज कराने, अल्ट्रासाउंड कक्ष में बिना वर्दी कर्मचारी मिलने पर उसे ब्लैक लिस्टेड करते हुए एफआईआर कराने का निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ अनुभव सिंह, सीएमओ डा. एपी सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed