फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DM fired in thana diwas

सड़क पर आरा मशीन, डीएम ने कहा- क्या यह अफसरों को नहीं दिखता है ?

Sun, 12 Jun 2022 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
DM fired in thana diwas
लखनऊ। बख्शी का तालाब में शनिवार को थाना समाधान दिवस में डीएम सूर्यपाल गंगवार ने स्थानीय अधिकारियों से जवाब तलब किया कि चंद्रिका देवी मार्ग मोड़ पर एक आरा मशीन ने अतिक्रमण कर ट्रैफिक बाधित किया हुआ है, यह आप लोगों को नहीं दिखता है क्या। इसके बाद डीएम ने इसे तुरंत हटवाने के लिए अधिकारियों को आदेश दिया।
विज्ञापन

एक शिकायत के बाद डीएम ने अधिकारियों से कहा कि अतिक्रमण किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं है। बोले, आरा मशीन के संचालक को नोटिस दीजिए। शाम तक अतिक्रमण न हटाए तो उसका लाइसेंस निरस्त कराइए। इसके बाद अतिक्रमण हटवाइए। अतिक्रमण को लेकर जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत काम होना चाहिए। शिकायतों के निस्तारण के लिए भी गुणवत्तापूर्ण तरीके से काम होना चाहिए। थाने में मौजूद विवाद रजिस्टर में दर्ज प्रकरण की समीक्षा भी डीएम ने की।
विज्ञापन

इसके अलावा डीएम ने थाना समाधान दिवस में लेखपालों से उनके क्षेत्र में सरकारी जमीनों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने एसडीएम गोविन्द मौर्या और तहसीलदार को निर्देश दिया कि पशुचर और चरागाह की जमीनों को गोशालाओं से संबद्ध करें। इन जमीनों पर गोशालाओं के पशुओं के लिए हरे चारे की बुवाई करवाएं। इसके लिए गोपालक या बटाईदार को साथ लेकर हरे चारे की कमी को पूरा करवाएं। गोशालाओं में पशुओं के लिए चारे की समस्या कैसे दूर हो, इसके लिए अलग से एसडीएम व लेखपालों के साथ डीएम बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्महत्या की धमकी देनेे पर कराई पुलिस रिपोर्ट
थाना दिवस में शिकायतकर्ता देशराज गौतम ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत डीएम से करते हुए कहा कि कब्जा नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेंगे। इस पर डीएम सूर्यपाल गंगवार ने एएसपी और सीओ के साथ एसडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि इसकी जांच कर कार्रवाई करवाएं। डीएम ने आत्महत्या की धमकी देने वाले युवक पर भी केस दर्ज कराने को कहा।

लेखपाल नदारद, एसडीएम से शिकायत
इटौजा थाना समाधान दिवस में शनिवार को सवा 11 बजे तक दो लेखपाल समेत केवल चार राजस्व कर्मी ही पहुंच सके। इसके साथ ही मई में थाना समाधान दिवस में आई शिकायतों का निस्तारण न होने और लेखपालों की गैरमौजूदगी की वजह से नाराजगी व्यक्त करते हुए इंस्पेक्टर इटौजा प्रवीण कुमार सिंह ने एसडीएम से शिकायत की है। साथ ही महोना, अमानीगंज, मुसपिपरी, महिगवां सहित दर्जन भर गांवों के लेखपाल नहीं पहुचे जिसकी वजह से इन गांवों के फ रियादी लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed