फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Diwali rush threatens to spread corona infection

दिवाली की भीड़ से कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा

Thu, 29 Oct 2020 01:02 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 29 Oct 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
Diwali rush threatens to spread corona infection
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
अगले माह दीपावली की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ से कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा है। इस आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बाजारों से रैंडम कोविड सैंपल लेने की योजना बनाई है। 29 अक्तूबर से 12 नवंबर तक स्ट्रीट वेंडर, मिठाई की दुकान, सब्जी मंडी समेत अन्य जगह पर लोगों की एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि दीपावली व उससे पूर्व बाजारों में भारी भीड़ जुटेगी। ऐसे में संक्रमण की रफ्तार और तेज होने की आशंका है। इसे रोकने के लिए विभाग की विशेष टीम सैंपलिंग अभियान चलाएगी। अभियान प्रतिदिन एक-एक करके हर इलाके में चलाया जाएगा। टीमें मुख्य रूप से रिक्शा चालक, स्ट्रीट वेंडर, रिक्शा चालक, ब्यूटी पार्लर, मंदिर, मॉल, बिजली की दुकान व मूर्ति बेचने वाली दुकानों पर जांच करेंगी। इस जांच के लिए विभाग ने मेडिकल कॉलेज से भी मैन पावर की मदद मांगी है। 
विज्ञापन


70 विशेष टीमें करेंगी जांच 
सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि विशेष अभियान में 70 टीम लगाई गई हैं। टीम में एक लैब टैक्नीशियन, एक फार्मासिस्ट और एक स्टाफ नर्स होंगी। प्रतिदिन टीम को जांच का लक्ष्य दिया जाएगा। रोजाना 2100 तक लोगों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed