फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Diversion today on roads connecting Reserve Police Line

Lucknow News: रिजर्व पुलिस लाइन से जुड़े मार्गों पर आज डायवर्जन

Sun, 19 Oct 2025 01:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Diversion today on roads connecting Reserve Police Line
लखनऊ। रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस परेड से पहले रविवार को फुलड्रेस रिहर्सल के लिए शहर में डायवर्जन लागू किया गया है। सुबह छह बजे से पुलिस लाइंस से जुड़े छह मार्गों पर डायवर्जन रहेगा। कार्यक्रम समापन तक रिजर्व पुलिस लाइन (अस्पताल) गेट नंबर 5 से अयोध्या रोड के बीच पार्किंग नहीं होगी और न ही आवागमन होगा।
विज्ञापन




1. निशातगंज से आईटी चौराहा जाने वाला ट्रैफिक इंदिरा ओवरब्रिज ढाल से सीधे जाने के बजाय न्यू हैदराबाद निशातगंज (पुलिस लाइंस के पीछे) से एनसीसी कार्यालय, बंधा रोड होकर जाएगा।
विज्ञापन




2. छन्नी लाल चौराहे से सेंट्रल बैंक तिराहे की ओर आने वाला यातायात पुलिस लाइन अस्पताल गेट नं-5, आईटी चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह सेंट्रल बैंक तिराहे से इंदिरा ओवरब्रिज ढाल तिराहे से सीधे निशातगंज या दाहिने न्यू हैदराबाद निशातगंज (पुलिस लाइंस के पीछे) से एनसीसी कार्यालय व बंधा रोड होकर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




3. अयोध्या रोड, जीटीआई की ओर से आने वाले कॉमर्शियल वाहन बादशाहनगर चौराहे से निशातगंज, आईटी चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन बादशाहनगर चौराहे से ओवरब्रिज होते हुए पेपर मिल तिराहा, सुशीला स्मृति वाटिका से होते हुए जाएंगे।




4. सुभाष चौराहा, हनुमान सेतु, डालीगंज पुल से आने वाले वाहन आईटी चौराहे से पुलिस लाइन गेट नं 5 अयोध्या रोड, निशातगंज की ओर के बजाय आईटी चौराहे से सीधे या बाएं निरालानगर विवेकानंद ओवरब्रिज, कपूरथला, छन्नीलाल चौराहा होकर जाएंगे।



5. निरालानगर चौराहा नंबर चार से निरालानगर मोड़ की ओर जाने वाला यातायात बाएं होकर जाएगा।



6. डालीगंज से आने वाला ट्रैफिक आईटी चौराहे से मेट्रो स्टेशन के बजाय निरालानगर या कपूरथला होकर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed