फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Diversion on Lucknow Ayodhya national highway in Barabanki.

Barabanki: बाराबंकी में डायवर्जन से यात्री परेशान, हाईवे पर यातायात बाधित, हजारों यात्री परेशान

Sun, 09 Feb 2025 03:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Sun, 09 Feb 2025 03:29 PM IST
सार

लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर लगातार 15वें दिन डायवर्जन लागू होने से हजारों लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए 29 जनवरी से हाईवे पर डायवर्जन लागू किया गया था।

विज्ञापन
Diversion on Lucknow Ayodhya national highway in Barabanki.
लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर डायवर्जन लागू। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते बाराबंकी में यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई है। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर लगातार 15वें दिन भी डायवर्जन लागू रहने से हजारों यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


रविवार सुबह से ही शहर के चोपड़ा चौराहे पर डायवर्जन के कारण वाहनों को रामनगर, बहराइच और गोंडा हाईवे की ओर मोड़ दिया गया, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस प्रशासन बैरियर लगाकर वाहनों को बहराइच हाईवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर भेज रहा है, जिससे यात्रियों को दोगुनी दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


मौनी अमावस्या और महाकुंभ स्नान को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने 29 जनवरी से हाईवे पर डायवर्जन लागू करने की घोषणा की थी। हालांकि, 26 जनवरी से ही श्रद्धालुओं की भीड़ अयोध्या पहुंचने लगी, जिससे यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस को कई प्रमुख चौराहों पर बैरिकेडिंग करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली फरवरी को स्थिति कुछ सामान्य होने पर यातायात में अस्थायी रूप से राहत दी गई, लेकिन दो फरवरी से फिर से डायवर्जन लागू करना पड़ा, जो अब तक जारी है। अयोध्या में भीड़ बढ़ने के कारण बाराबंकी पुलिस चौपुला तिराहा, सफदरगंज और रामसनेहीघाट पर यातायात मोड़ रही है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed