फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   District Panchayat will get development done with 15 crores, proposal passed

Lucknow News: जिला पंचायत 15 करोड़ से कराएगा विकास, प्रस्ताव पास

Sun, 21 May 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 21 May 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat will get development done with 15 crores, proposal passed
रायबरेली। जिला पंचायत बोर्ड बैठक में शनिवार को 15 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों के प्रस्ताव पास हुए। अपर मुख्य अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने एजेंडा बिंदुओं को पढ़ा। सदन में सदस्यों ने सर्वसम्मति से सहमति जताई। बैठक में इंटरलांकिग, नाला-नाली, पानी की टंकी, जर्जर पड़ी सड़कों के मरम्मत कार्यों के प्रस्ताव पास हुए। इस बैठक में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने कार्यों के प्रति लापरवाह अधिकारियों के पेंच भी कसे। उन्होंने कहा कि समय सीमा के अंदर गुणवत्ता पूर्ण तरीके से काम पूरे कराए जाएं। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। मंत्री ने एक सक्षम अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताते हुए झूठ पकड़े जाने पर अन्य अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अपने विकास के मुख्य एजेंडे पर काम करने के लिए कटिबद्ध है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने भी सदन को संबोधित किया और सदस्यों से उनकी समस्याएं सुनकर निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला पंचायत अभियंता जे एन श्रीवास्तव, कर अधिकारी धनंजय वर्मा, अवर अभियंता विजय पटेल, जिला पंचायत सदस्य विनय वर्मा, राकेश सिंह, विक्रांत अकेला, अजय सिंह, कमला देवी, ब्रजेश कुमार, गौरव सिंह, कोमल यादव, अनीता वर्मा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed