फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   District Panchayat President election today, BJP's direct contest with SP in 45 districts, results will come by 5 pm

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव आज, 45 जिलों में भाजपा का सपा से सीधा मुकाबला, शाम पांच बजे तक आ जाएंगे परिणाम

Sat, 03 Jul 2021 12:10 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 03 Jul 2021 12:10 AM IST
सार

प्रदेश के 53 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष का बहुप्रतिक्षित चुनाव शनिवार को होगा। 45 जिलों में भाजपा का सपा से सीधा मुकाबला है। वहीं दोनों प्रमुख दल जबकि चार जिलों में त्रिकोणीय और तीन जिलों में चतुष्कोणीय मुकाबले के बीच फंसे हैं।

विज्ञापन
District Panchayat President election today, BJP's direct contest with SP in 45 districts, results will come by 5 pm
यूपी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के 53 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष का बहुप्रतिक्षित चुनाव शनिवार को होगा। 45 जिलों में भाजपा का सपा से सीधा मुकाबला है। वहीं दोनों प्रमुख दल जबकि चार जिलों में त्रिकोणीय और तीन जिलों में चतुष्कोणीय मुकाबले के बीच फंसे हैं।

विज्ञापन


प्रदेश की 75 जिला पंचायतों में अध्यक्ष पद के चुनाव में 29 जून को नामांकन वापसी के अंतिम दिन 21 जिलों में भाजपा और एक इटावा जिले में सपा के उम्मीदवार निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। शेष 53 जिलों में3 जुलाई को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। मतदान के बाद दोपहर तीन बजे से मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के पुख्ता इंतजाम किए हैं। रामपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव और सुल्तानपुर में त्रिकोणीय मुकाबला होगा वहीं एटा, सीतापुर और जौनपुर में चतुष्कोणीय मुकाबला होगा। जबकि 45 जिलों में भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला होगा।
विज्ञापन


इन सीटों पर है भाजपा और सपा का सीधा मुकाबला
मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, हापुड़, बिजनौर, संभल, बरेली, बदायूं, अलीगढ़, हाथरस,  कासगंज, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरेया, कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन, महोबा, हमीरपुर, फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज, रायबरेली, हरदोई, लखनऊ, अमेठी, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी,  अंबेडकर नगर, अयोध्या, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed