फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Distressed Transgender Person Hangs Self After Argument with Friend

Lucknow News: दोस्त से झगड़े के बाद परेशान किन्नर ने लगाया फंदा

Fri, 22 May 2026 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 22 May 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Distressed Transgender Person Hangs Self After Argument with Friend
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। कैसरबाग के खंदारी बाजार में रहने वाली किन्नर पूर्वी पांडेय उर्फ विकास (26) ने कमरे में फंदा लगा लिया। वह दोस्त आकाश कश्यप से झगड़े के बाद परेशान थी।
विज्ञापन




पूर्वी पांडेय सीतापुर के भवानीपुर की निवासी थी और पिछले तीन वर्ष से दोस्त आकाश कश्यप के साथ रह रही थी। गोमीनगर में रहकर गाड़ी चलाने वाले उनके भाई आकाश पांडेय ने बताया कि मंगलवार को पूर्वी का आकाश कश्यप से किसी बात पर झगड़ा हुआ था। इस पर पूर्वी ने उसे घर से निकाल दिया और उसका मोबाइल सिम कार्ड अपने पास रख लिया। पूर्वी ने अपने भाई को बताया था कि आकाश कश्यप के भाई के नाम पर लोन पर ली गई गाड़ी को वह उठाने की बात कह रहा था। इस झगड़े के बाद से पूर्वी पांडेय काफी परेशान थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर को दोस्त आकाश कश्यप ने पूर्वी के भाई को फोन कर सिम कार्ड मांगा। शाम पांच बजे आकाश कश्यप पूर्वी के घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा न खुलने पर उसने पुलिस और पूर्वी के भाई को खबर दी। दरवाजा तोड़ने पर पूर्वी का शव पंखे में दुपट्टे के सहारे लटका मिला। इंस्पेक्टर कैसरबाग अंजनी मिश्र ने बताया कि यह आत्महत्या लग रही है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किन्नरों ने किया हंगामा, प्रताड़ना का लगाया आरोप
किन्नर विकास पांडेय उर्फ पूर्वी पांडेय की मौत की खबर पाकर कई किन्नर साथी मौके पर पहुंच गए। उन लोगों ने पूर्वी के साथी पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया और शव कोे पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने से रोकने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिस ने किसी तरह पूर्वी के शव कोे पोस्टमार्टम के लिए भेजा और नाराज किन्नरों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed