फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Distressed by harassment from neighbours, shopkeeper commits suicide

Lucknow News: पड़ोसियों की प्रताड़ना से दुखी दुकानदार ने की आत्महत्या

Fri, 28 Nov 2025 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 28 Nov 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Distressed by harassment from neighbours, shopkeeper commits suicide
लखनऊ। मानकनगर के मेहंदी खेड़ा निवासी परचून दुकानदार वीरू यादव (44) की मौत के मामले में उनके पड़ोसियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और धमकाने का केस कोर्ट के आदेश पर 26 नवंबर को दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसओ मानकनगर अजीत कुमार ने बताया कि 22 सितंबर को वीरू यादव की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था। डॉक्टरों ने विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा था। वीरू की मौत के कुछ दिनों के बाद परिजनों ने पड़ोसी सुरजीत यादव, उनकी पत्नी अनीता यादव, विवेक यादव, उसके भाई विशाल यादव, सुधीर यादव और इंद्रभान सिंह पर वीरू को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और धमकाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पड़ोसियों की प्रताड़ना से आजिज होकर वीरू ने जहर खाकर आत्महत्या की थी। वीरू की पत्नी नीलम ने मानकनगर पुलिस को तहरीर भी दी थी। पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इसके बाद उन्होंने कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन

एसओ मानकनगर ने बताया कि जांच में पता चला था कि वीरू की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी। कोई जहरीला पदार्थ खाया था तो उसकी पुष्टि विसरा की रिपोर्ट आने पर हो सकेगी। दोनों परिवारों के बीच घर के सामने रैंप बनाने के लिए झगड़ा चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed