फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Distance from screens is essential to overcome depression

Lucknow News: अवसाद से निकलने के लिए स्क्रीन से दूरी जरूरी

Wed, 15 Apr 2026 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Distance from screens is essential to overcome depression
लखनऊ। अवसाद केवल जैविक या मनोवैज्ञानिक विकार नहीं है, बल्कि यह हमारे सामाजिक और डिजिटल व्यवहार से भी गहराई से जुड़ा है। केजीएमयू के मानसिक रोग विभाग के अध्ययन में सामने आया है कि अवसाद के इलाज में दवाओं के साथ डिजिटल स्वच्छता का पालन करना अनिवार्य है। मोबाइल, लैपटॉप आदि की स्क्रीन से दूरी जरूरी है।
विज्ञापन

डॉ. शुभ्रा पांडेय, डॉ. पवन कुमार गुप्ता और डॉ. सुजीत कुमार कर के अध्ययन में 18 से 60 वर्ष के 140 मरीजों को शामिल किया गया। इनमें से 70 अवसाद के सक्रिय मरीज थे और बाकी इलाज के बाद कम लक्षण वाले थे। उपचार के बाद बेहतर हुए मरीजों में सामाजिक जुड़ाव और अपनों का समर्थन काफी अधिक दिखा। सक्रिय मरीजों में इसकी भारी कमी मिली।
विज्ञापन



ज्यादा मिला सोशल मीडिया का इस्तेमाल

अध्ययन के निष्कर्ष बताते हैं कि अवसाद के गंभीर लक्षणों वाले 33 फीसदी मरीज रोजाना चार घंटे से अधिक समय सोशल मीडिया या स्क्रीन पर बिताते हैं। ठीक हो चुके मरीजों में सोशल मीडिया इस्तेमाल का प्रतिशत 14 ही मिला। अध्ययन के अनुसार, जो मरीज समस्याओं से भागने के बजाय उनसे मुकाबले की रणनीति अपनाते हैं, उनमें अवसाद के लक्षण और सोशल मीडिया की लत कम मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन






कोट्स

मनुष्य सामाजिक प्राणी है। सोशल मीडिया और स्क्रीन पर अत्यधिक समय बिताना हमारी मानसिक स्थिति को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। इसके इस्तेमाल को सीमित करने की जरूरत है।

- डॉ. पवन कुमार गुप्ता, मानसिक रोग विभाग, केजीएमयू



----

स्क्रीन टाइम कम करने के लिए अपनाएं ये कदम

- स्क्रीन टाइम के लिए समय निश्चित करें।

- सोने से कम से कम एक घंटा पहले सभी डिजिटल स्क्रीन बंद कर दें।

- भोजन करते समय परिवार के साथ बिना स्क्रीन के समय बिताने की आदत डालें।

- बच्चों के लिए स्क्रीन के इस्तेमाल के नियम बनाकर पालन कराएं।

- किताबें पढ़ने या अन्य शौक में समय लगाएं।

- डिजिटल डिटॉक्स का अभ्यास करें और अनावश्यक नोटिफिकेशन बंद करें।

- हर 20 मिनट पर 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर देखें। यह आंखों के तनाव को कम करने में सहायक होगा और एकाग्रता बढ़ाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed