फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dissertation and viva pf pg of aktu will be online

एकेटीयू : पीजी के डिजरटेशन, वाइवा होंगे ऑनलाइन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 03:02 AM IST
विज्ञापन
dissertation and viva pf pg of aktu will be online
लखनऊ। कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के साथ ही डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) ने एमटेक, एमफार्मा, एमआरक के डिजरटेशन व वाइवा ऑनलाइन कराने का निर्णय लिया है। विद्यार्थियों से सभी आवश्यक डाक्यूमेंट व थीसिस ऑनलाइन सबमिट करने को कहा है। परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि डिजरटेशन व वाइवा का आयोजन 15 जून से प्रस्तावित है। इसके लिए पात्र विद्यार्थियों की सूची भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। विद्यार्थियों से कहा गया है कि वह 10 जून तक पीडीएफ में थीसिस की डिजरटेशन रिपोर्ट, आवाज के साथ पीपीटी ईआरपी लॉगइन के जरिए अपलोड करना सुनिश्चित करें। साथ ही कॉलेजों से कहा गया है कि वह अपने सभी स्टूडेंट्स को इसके बारे में सूचित करें। इसके लिए संबंधित स्टूडेंट्स का एनरोलमेंट नंबर विवरण भी दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय पर जानकारी न मिलने पर वाइवा कराया जाना संभव नहीं होगा। 20 तक अपलोड करें सेशनल एकेटीयू ने फाइनल सेमेस्टर की परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा नियंत्रक ने सभी कॉलेजों को सत्र 2019-20 के सम सेमेस्टर के यूजी-पीजी के प्रैक्टिकल व सेशनल अंक पोर्टल पर 20 जून तक अपलोड करें। ताकि इसके आगे की कार्रवाई शुरू की जा सके। मालूम हो कि विश्वविद्यालय ने 16 जुलाई से फाइनल सेमेस्टर की परीक्षा प्रस्तावित कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed