{"_id":"6209481fa8a9b97a6e1a9be8","slug":"dissatisfaction-over-ticket-distribution-in-sp-from-social-media-to-state-office-angry-workers-protested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा में टिकट वितरण पर असंतोष : सोशल मीडिया से लेकर प्रदेश कार्यालय तक नाराज कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा में टिकट वितरण पर असंतोष : सोशल मीडिया से लेकर प्रदेश कार्यालय तक नाराज कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध
Sun, 13 Feb 2022 11:34 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:34 PM IST
सार
सपा ने जौनपुर सदर से तेजबहादुर को टिकट दिया है। पार्टी के ट्विटर अकाउंट पर फॉर्म सी-7 जारी होते ही अल्पसंख्यक समुदाय के तमाम लोग पार्टी कार्यालय पहुंचे और विरोध जताया।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा में कई सीटों पर चुपचाप उम्मीदवारों का नाम तय किए जाने का विरोध शुरू हो गया है। रविवार को कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर विरोध किया तो कुछ ने पार्टी कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। वे टिकट वितरण में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन
सपा ने जौनपुर सदर से तेजबहादुर को टिकट दिया है। पार्टी के ट्विटर अकाउंट पर फॉर्म सी-7 जारी होते ही अल्पसंख्यक समुदाय के तमाम लोग पार्टी कार्यालय पहुंचे और विरोध जताया। इसी तरह औराई विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों ने प्रदेश कार्यालय के सामने नारेबाजी की। मिर्जापुर के मझवां से आए लोग भी विरोध जता रहे हैं।
विज्ञापन
मधुवन से सुधाकर सिंह को पहले टिकट मिला था, लेकिन रविवार को उमेश पांडेय को फॉर्म-बी दे दिया गया। इसका भी विरोध हो रहा है। मधुवन से आए लोगों का कहना था कि पार्टी नेतृत्व ने लगातार मेहनत करने वालों की अनदेखी की है। पार्टी समर्थक शीर्ष नेतृत्व के साथ ही टिकट वितरण की प्रक्रिया निभाने वालों पर भी सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन