फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   disruption from rajya sabha to bidhan parishad over sonbhadra to sambhal issue

सोनभद्र-संभल मामले में विधान परिषद से लेकर राज्यसभा तक हंगामा

Fri, 19 Jul 2019 12:32 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 19 Jul 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
disruption from rajya sabha to bidhan parishad over sonbhadra to sambhal issue
यूपी विधान परिषद (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

सोनभद्र गोलीकांड और संभल में तीन बंदियों को छुड़ाने के लिए दो पुलिसकर्मियों की हत्याओं के विरोध में बृहस्पतिवार को विधान परिषद से लेकर राज्यसभा तक हंगामा हुआ। इन मु्द्दों पर मानसून सत्र के पहले दिन विधान परिषद की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ गई। वहीं विधानभवन परिसर में सपा के विधायकों ने लगभग एक घंटा-प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


गुरुवार को विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होते ही सपा के सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे के बीच सभापति रमेश यादव ने प्रश्नकाल चलाने की कोशिश की, लेकिन शोरशराबे के बीच प्रश्नकाल नहीं हो सका। हंगामा कर रहे सपा के सदस्यों ने आजम खां के खिलाफ दर्ज मुकदमों का भी मामला उठाया। बार-बार हंगामे को देखते हुए सभापति को शुक्रवार तक के लिए कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। 
विज्ञापन


वहीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी और विधान परिषद में नेता विरोधी अहमद हसन की अगुवाई में दोनों सदनों के सदस्यों ने विधानभवन परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। सपा के सदस्य ने हाथों में भाजपा सरकार विरोधी तख्तियां लेकर नरेबाजी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अहमद हसन ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था अपराधियों के हाथों बिक चुकी है। रामगोविन्द ने कहा कि अखिलेश यादव का यह कथन सत्य साबित हुआ कि सरकार के मुखिया चुनाव के समय जो कहते थे, प्रदेश में आज वही हो रहा है। जनता पुलिस को ठोक रही है और पुलिस जनता को। 

राज्यसभा में सपा के सांसद इन मामलों पर चर्चा व सरकार से जवाब चाहते थे, जबकि सभापति एम. वेंकैया नायडू ने इसे राज्य का मामला बताकर अनुमति नहीं दी। इस पर सांसद वेल में चले गए। उसके बाद कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सपा के प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि यूपी में जंगलराज है। इस पर सभापति ने आपत्ति जताई। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि राज्यों का मुद्दा सदन में नहीं उठाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed