फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   disruption at queen mary hospital.

प्रसूता की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

Mon, 06 Oct 2014 03:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 06 Oct 2014 03:21 PM IST
विज्ञापन
disruption at queen mary hospital.
केजीएमयू के क्वीन मेरी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर रविवार को जमकर हंगामा हुआ। रायबरेली की रहने वाली संजना (24) का दो दिन पहले रायबरेली में प्रसव हुआ था।
विज्ञापन


दो दिन बाद भी ब्लीडिंग न रुकने पर डॉक्टरों ने उन्हें क्वीन मेरी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिवारीजन प्रसूता को लेकर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने हालत नाजुक बताते हुए भर्ती कर लिया।
विज्ञापन


परिवारीजनों का आरोप था कि प्रसूता के इलाज में लापरवाही बरती गई और हालत गंभीर होने के बाद भी सीनियर डॉक्टर देखने नहीं आए थे।

रविवार दोपहर करीब एक बजे प्रसूता की मौत के बाद उसका शव बाहर आया तो परिवारीजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

काफी देर बाद समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया। वहीं सीएमएस डॉ. एससी तिवारी का कहना है कि उनको इस घटना की जानकारी ही नहीं है।

कहा कि महिला की हालत गंभीर होगी इस वजह से ऐसी मौत हुई होगी, कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed