Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dispute over soil filling, three seriously injured in Bahraich.

Bahraich: मिट्टी पाटने के विवाद में चले लाठी-डंडे, तीन गंभीर जख्मी, मेडिकल कॉलेज रेफर

Tue, 11 Feb 2025 08:08 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, फखरपुर (बहराइच)
अमर उजाला नेटवर्क, फखरपुर (बहराइच) Published by: ishwar ashish Updated Tue, 11 Feb 2025 08:08 PM IST
सार

बहराइच में मिट्टी पाटने को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। घटना में तीन लोग गंभीर जख्मी हो गए।

विज्ञापन
Dispute over soil filling, three seriously injured in Bahraich.
दो पक्षों में हुआ विवाद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच के फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कंदौली के मजरा लोधनपुरवा निवासी केसरी (50) के घर के पास नाली में उनके पट्टीदार गोपाल मिट्टी पाट रहे थे। जिसको लेकर जब उन्होंने विरोध किया तो विपक्षी हमलावर हो गए।

विज्ञापन


एक पक्ष की रमावती ने बताया कि विपक्षियों ने उनके पति ननकू, ननकू के भाई केसरी व श्यामरानी को गंभीर चोटें आई है। तीनों को इलाज के लिए फखरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला ने बताया की मिट्टी पाटने को लेकर मारपीट हुई है। जिसमें एक पक्ष की रामवती की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed